कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दिग्विजय के प्रोग्राम में टूटी कुर्सियां:इनसो कार्यकर्ता बोले-फाइन भरेंगे, कार्यक्रम से बौखलाई ABVP, RSS का अड्‌डा नहीं बनने देंगे

हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) में इनसो (इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन) के कल मंगलवार को हुए युवा छात्र संवाद कार्यक्रम पर बवाल मचा हुआ है। इस कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इनसो पर आरके सदन में हंगामा करने, कुर्सियां तोड़ने और लड़कियों से छेड़खानी करने के गंभीर आरोप लगाए। अब इस मामले को लेकर इनसो ने ABVP पर तीखा हमला बोला। इनसो ने ABVP पर झूठे आरोप लगाने, कार्यक्रम में आए स्टूडेंट्स को डराने और यूनिवर्सिटी को RSS का अड्डा बनाने के आरोप लगाए। दरअसल, कल मंगलवार को इनसो की ओर से आरके सदन में छात्र युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया था। आरके सदन में तोड़ी कुर्सियां इस कार्यक्रम में यूथ जजपा के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही सिंगर अल्फाज ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। ABVP के मुताबिक, इस कार्यक्रम के दौरान आरके सदन में हंगामा हो गया। कार्यक्रम में आए आउटसाइडर युवकों ने आरके सदन में तोड़फोड़ करते हुए 20-30 कुर्सियां तोड़ दी। ABVP के कार्यकर्ता बोखला गए- विशाल इनसो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक विशाल मुकीमपुरा ने कहा कि ABVP के कार्यकर्ता उनके सफल कार्यक्रम से बौखला गए हैं। कार्यक्रम में लड़के-लड़कियों को अलग-अलग बैठाया गया था। किसी के साथ कोई छेड़खानी और बदतमीजी नहीं हुई। उनके पास कार्यक्रम का ड्रोन फुटेज है। ABVP को वीडियो या फोटो भी देंगे। कार्यक्रम में आए स्टूडेंट का डराया विशाल ने आरोप लगाया कि ABVP से जुड़े लोग कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। अलग-अलग विभाग के स्टूडेंट को कार्यक्रम में जाने को लेकर डराया-धमकाया जा रहा है। उनका एडमिशन कैंसल और बैन करने की धमकियां दी जा रही हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के जरिए उनको तंग किया जा रहा है। कुर्सियां टूटी गई- हम फाइन देने को तैयार विशाल ने कहा कि अगर प्रशासन या ABVP उनके साथी या स्टूडेंट्स के साथ बदतमीजी करता है तो इनसो उनके साथ खड़ा है। वे विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। आयोजक विशाल ने मानाा कि कार्यक्रम में 20-30 कुर्सियां टूट गई थीं। वे फाइन भरने के लिए तैयार है। अगर इसके अलावा कोई और भी टूट-फूट हुई, तो हम भरने को तैयार हैं। RSS का अड्‌डा नहीं बनने देंगे इनसो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे यूनिवर्सिटी को RSS का अड्डा नहीं बनने देंगे। ABVP के लोग खुद को यूनिवर्सिटी का मालिक समझ बैठे हैं। ये अनपढ़ लोग है। उधर, युवा जजपा सीनियर उपप्रधान डॉ. जसविंद्र सिंह खैहरा ने कहा कि इनसो ने हमेशा छात्रों के हकों की आवाज उठाई है। इनसो हमेशा छात्र मुद्दों पर सक्रिय रहता है। प्राइवेट एजेंसी को किया अलॉट- प्रो. महासिंह पूनिया केयू के लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि प्राइवेट एजेंसी को आरके सदन अलॉट किया गया था। आगे उस प्राइवेट एजेंसी की जिम्मेदारी थी। एजेंसी ने खुद आकर फाइन भरने की बात कही है। भविष्य में ऐसी हरकत ना हो, ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *