कैथल के चिल्ड्रन पार्क के सुधरेंगे हालात:नगर परिषद मरम्मत पर खर्च करेगी 50 लाख रुपए, वर्क ऑर्डर जारी

कैथल के चिल्ड्रन पार्क में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को अब जल्द ही समस्याओं और अव्यवस्थाओं से निजात मिलेगी। नगर परिषद की ओर से पार्क का सौंदर्यकरण करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने करीब 50 लाख रुपए के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब इसके वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। अगले सप्ताह से इस पर काम शुरू हो जाएगा। सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा करीब 50 लाख रुपए से जहां पार्क में ओपन जिम के सामान, झूलों की मरम्मत व टूटी ग्रिलों को ठीक करवाया जाएगा। वहीं पार्क में बच्चों और यहां आने जाने वाले लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा। चिल्ड्रन पार्क में बने विज्ञान पैनोरमा में भी उपकरणों को रिपेयर कर ठीक करवाया जाएगा। साथ ही वहां बच्चों को दिखाई जाने वाली विज्ञान फिल्मों को अपडेट कर किया जाएगा। सभी पगडंडियों को ठीक करवाया जाएगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि पार्क में सौंदर्यकरण से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्क ऑर्डर भी अलॉट किए जा चुके हैं। अगले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। शहर का प्रमुख पार्क बता दें कि, कैथल का चिल्ड्रन पार्क शहर के प्रमुख पार्कों में से एक हैं। यहां पर सुबह और शाम के समय रोजाना हजारों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग व युवा सैर करने के लिए व घूमने के लिए आते हैं। वहीं साथ लगती झील पर सैर करते हैं। अब इस पर काम होने से जहां शहर की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं यहां आने वाले लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *