कैथल में 9 साल की बच्ची से छेड़खानी:दुकान पर सामान लेने गई थी, अंदर बुलाकर की अश्लील हरकतें

कैथल जिले में सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 9 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक आरोपी पर बच्ची से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। आरोपी ने अपनी दुकान में बच्ची के साथ छेड़खानी की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बच्ची जैसी ही घर पहुंची और अपनी मां को इस बारे में बताया, तो मां ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। दुकान से सामान लेने गई थी बच्ची लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। उनके गांव में रमेश नामक व्यक्ति की किराना की दुकान है। कुछ दिन पहले उसकी बेटी दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। आरोपी ने इस दौरान उसकी बेटी को दुकान के अंदर बुला लिया और उसे बेड टच किया। डरा धमकाकर घर भगाया बच्ची के साथ गलत काम करने की मंशा से अश्लील हरकतें की और जब बच्ची ने विरोध किया तो डरा धमकाकर उसे घर भगा दिया। सारी घटना के बारे में उसकी बेटी ने घर पर आकर बताया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सीवन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *