कॉकरोच बनकर नाचते हुए अफसरों के पास पहुंचा:मथुरा में बोला- मां यमुना के लिए आया हूं; अखिलेश ने कहा- नहीं चाहिए भाजपा

मथुरा में शुक्रवार को एक युवक कॉकरोच की ड्रेस पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा। युवक ने नाचते-गाते हुए यमुना नदी में गिर रहे गंदे नालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवक को देखने के लिए भीड़ भीड़ जुट गई। कई लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवक ने बताया- मैं कॉकरोच बनकर मां यमुना के लिए आया हूं। जिस तरह गंदगी में कॉकरोज पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है। युवक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यमुना नदी के हालात और गंभीर हो सकते हैं। जब हम जैसे युवा तथ्य निकालकर जब जजों के समक्ष पहुंच जाते हैं, तो पद पर बैठे हुए पदाधिकारी हमको कॉकरोच कह देते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने युवक का वीडियो X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, कॉकरोच कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। अब 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… अफसरों का ध्यान खींचने के लिए कॉकरोच बना कॉकरोच बनने वाले दीपक शर्मा समाजसेवी हैं। उन्होंने कहा- मां यमुना के लिए आज मैं नगर निगम कार्यालय पहुंचा हूं। वृंदावन स्थित केसी घाट से पहले एक नाला यमुना में गिर रहा है। हम ब्रजवासी यमुनाजी का आचमन करते हैं। नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए वॉटर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल पॉल्यूशन एक्ट 1974 बना है। ये कानून साफ-साफ कहता है कि बिना अनुमति के प्रदूषित पानी या सीवेज को नदी में जल स्रोत में छोड़ना अपराध है। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने भी साफ किया है कि यमुना नदी या गंगा नदी, किसी भी नदी में सीधा सीवरेज और नाला खोलना, ये अपराध माना जा सकता है। हम जैसे कॉकरोच हैं, तभी ये अपराध पर अंकुश लग रहा
दीपक शर्मा ने कहा- समाज में हम जैसे कई कॉकरोच हैं, तभी अपराध पर थोड़ा बहुत अंकुश लग पा रहा है और सुनाई भी नहीं दे रहा है। मैं जनता से अनुरोध करूंगा कि आइए मेरे साथ और एफआईआर (FIR) करवाइए। ऐसे अधिकारी, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं, कोई वैधानिक नियम नहीं अपनाते और संविधान के अधिकारों का हनन करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। जिस तरह गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बद्तर होती जा रही है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। अब पढ़िए कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में… ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक व्यंगात्मक ऑनलाइन कैंपेन है। 16 मई को X पर एक गूगल फॉर्म जारी हुआ। इसमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ लिखी एक तस्वीर के साथ कैप्शन था- ‘सभी कॉकरोचों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म शुरू किया जा रहा है। अगर आप जॉइन करना चाहते हैं, तो लिंक पर क्लिक करें। पार्टी जॉइन करने के लिए 4 जरूरी योग्यताएं बताई गईं- ‘अनइम्प्लॉइड, लेजी, क्रॉनिकली ऑनलाइन, एबिलिटी टू रैंट प्रोफेशनली।’ 16 मई को ही कॉकरोच जनता पार्टी का ऑफिशियल X हैंडल- @CJP_2029, पार्टी की वेबसाइट cockroachjantaparty.org और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया। इसके बाद लोग लगातार CJP से जुड़ रहे हैं। CJP पर आरोप लग रहा है कि इंस्टाग्राम पर उसके ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे देशों के हैं। भारत के सिर्फ 9% फॉलोअर्स हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। 96% फालोअर्स भारतीय हैं। 21 मई को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं। नए अकाउंट से पहली पोस्ट कल दोपहर 2:29 बजे की गई थी। अभिजीत ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है। CJP ने खुद को राजनीति पार्टी बताया
CJP अपनी वेबसाइट पर खुद को उन लोगों की राजनीतिक पार्टी बताती है, जिन्हें व्यवस्था ने कभी गिनती में नहीं लिया। वेबसाइट पर लिखा है- पांच मांगें, कोई स्पॉन्सर नहीं, लेकिन बड़ा और जिद्दी झुंड। वेबसाइट में मैनिफेस्टो, विजन, एलिजिबिलिटी और कॉन्टैक्ट जैसे सेक्शन भी हैं। खुद को यह आलसी और बेरोजगारों की आवाज भी बताती है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ इसका लोगो भी बनाया गया था। कॉकरोच जनता पार्टी ने पार्टी जॉइन करने के लिए 4 जरूरी योग्यताएं रखी हैं- अनएम्प्लॉइड, लेजी, क्रॉनिकली ऑनलाइन, एबिलिटी टू रैंट प्रोफेशनली। CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे
15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। लाइव लॉ के मुताबिक, CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’ इसके अगले दिन कॉकरोच जनता पार्टी नाम से डिजिटल पहल शुरू हुआ। वहीं CJI ने अपने बयान पर विवाद बढ़ने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया। अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके 30 साल के अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिल गया, तो वे अमेरिका शिफ्ट हो गए। अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें- धनंजय के गढ़ में बेटा लॉन्च करने को तैयार बृजेश:पर्दे के पीछे से दो नेता कर रहे प्लानिंग; धनंजय कह चुके- मैं डरने वाला नहीं 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अभी 8 महीने से ज्यादा का समय है। लेकिन, पूर्वांचल की सियासत में नई जंग छिड़ती दिख रही है। चर्चा है, बाहुबली नेता धनंजय सिंह के गढ़ जौनपुर में उनके विरोधी बृजेश सिंह एंट्री लेने वाले हैं। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *