कोटकपूरा में बीसीए के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:किराये के कमरे में रहता था, मृतक फाजिल्का का रहने वाला; पुलिस जांच में जुटी

फरीदकोट में कोटकपूरा के नए बस स्टैंड के पास एक घर में किराये पर रह रहे कॉलेज छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फाजिल्का के आदर्श नगर निवासी निपुण पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो कोटकपूरा के शहीद भगत सिंह सरकारी कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया। पुलिस ने मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और आशंका जताई जा रही है कि वह पढ़ाई के दबाव में था। सोमवार को मृतक का पेपर भी था सोमवार को उसका पेपर भी था और पेपर से पहले उसने यह कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय निपुण पिछले करीब चार महीनों से नए बस स्टैंड के पास एक गली में किराये के कमरे में रह रहा था। सोमवार सुबह जब उसने अपने परिजनों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो परिवार ने मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक द्वारा जांच करने पर कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस दौरान मृतक के परिजन भी कोटकपूरा पहुंच गए। इस मामले में मकान मालिक जतिंदर सिंह ने बताया कि निपुण पिछले चार महीनों से उनके घर में किराये पर रह रहा था और कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को जब उसने परिवार का फोन नहीं उठाया तो परिवार ने हमारे पास फोन किया। चेक करने पर कमरे का दरवाजा बंद था और शक होने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। फिलहाल आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए है -जांच अधिकारी इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए है और पुलिस विभिन्न पहलुओं के आधार पर गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *