‘कौन एफिडेविट को हाफीडिविट बोलता है, AI बता देगा’:रोहिणी का CM पर तंज: सम्राट के हरे गमछे वाले बयान पर तेजस्वी बोले- ये सब चलने वाला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने AI समिट के मंच से हरे गमछे को लेकर शनिवार को बयान दिया। उन्होंने कहा था कि, पटना में करीब 4 हजार एआई कैमरे लगाए गए हैं और अगर AI सिस्टम को यह निर्देश दे दिया जाए कि “हरे गमछे वाले को खोजो”, तो वो तुरंत ऐसे लोगों की पहचान कर लेगा। हालांकि बयान के तुरंत बाद उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका इशारा किसी खास व्यक्ति या समूह की ओर नहीं है। सीएम के बयान के बाद बिहार में सियासत गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि, ऐसा बयान सीएम की सोच को बताता है। उनके अंदर कितनी नफरत है, इस बयान से पता चलता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सब चलने वाला नहीं है। सरकार का खजाना खाली है। महिलाओं का दूसरा किश्त कब मिलेगा। बिजली का रेट बढ़ाया जा रहा है। वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि, AI से पूछ कर देखिए .. एआई AI ये सब भी बता देता है।’ उसके बाद रोहिणी ने 11 सवाल पूछे हैं और एक कार्टून भी शेयर किया है। अब रोहिणी ने जो सवाल पूछे हैं वो जानिए राजनीतिक विरोधियों को डराने की कोशिश हो रही है- रोहिणी रोहिणी आचार्या ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि, कानून व्यवस्था के नाम पर राजनीतिक विरोधियों को डराने और एक खास वर्ग को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। रोहिणी ने कहती हैं कि ऐसी भाषा किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती। अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्या ने आगे लिखा कि बिहार हमेशा तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने वाली धरती रही है और जनता ऐसे रवैये का जवाब देना जानती है। उन्होंने कहा कि तकनीक और एआई जैसे गंभीर मंच से राजनीतिक कटाक्ष करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री एआई की बात कर ही रहे थे तो उन्हें यह भी बता देना चाहिए था कि “भगवा गमछा वालों के सारे गुनाह माफ हैं।” पप्पू यादव बोले- आप और आपके पिता भी लालू के साथ थे सीएम सम्राट चौधरी के हरे गमछे वाले बयान पर सांसद पप्पू यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, सम्राट चौधरी और उनके पिता भी पहले लालू यादव के साथ थे। कल कोई केशरिया रंग को लेकर सवाल उठाएगा, वो मिलकर रहने का प्रतीक है। लाल रंग हमारे क्रांति का प्रतीक है। येलो का मतलब है प्रपोज करना, अगर येलो हमने किसी को दिया है तो समझिए तो उनको प्यार के लिए प्रपोज किया। लाल दियया तो प्यार हो गया। क्या आप पूरे देश की हरियाली को काट देंगे। क्या पूरे देश में आप हरे कपड़े को बंद कर देंगे, तो पूरे फैक्ट्री को कह दीजिए कि हरा कपड़ा नहीं बनाने। उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत सारे मुद्दे पर हैं जिनपर काम करना है। प्लीज सम्राट जी ये सब बंद कीजिए। ————————- ये खबर भी पढ़ें ‘AI कैमरे से कहेंगे हरे गमछे वाले को ढूंढो,ढूंढ निकालेगा’:CM का बिना नाम लिए RJD पर तंज; बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में CM सम्राट चौधरी ने शनिवार को AI समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, बाहर रह रहे बिहारियों के लिए अब लौटने का वक्त आ गया है। जो जहां है वो वहां से बिहार के लिए भी योगदान कर सकता है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को भी चेताया उन्होंने कहा कि लटकाने वाले अफसरों को 30 दिन में सस्पेंड कर देंगे। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *