गुरुग्राम के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:सीएम सैनी को चेतावनी; 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करें

गुरुग्राम में स्कूल सुरक्षा को लेकर चल रहे डर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह गुरुग्राम के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बासर फिर से ईमेल से मैसेज करके बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद स्कूल प्रबंधनों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। बच्चों को भेजा जा रहा है घर धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूलों ने तुरंत ‘इमरजेंसी प्रोटोकॉल’ लागू कर दिया। कई स्कूलों ने आनन-फानन में छुट्टी घोषित कर दी है और अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के लिए कहा गया है। स्कूल के बाहर डरे-सहमे माता-पिता की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं पुलिस और बम स्क्वायड की टीमें भी स्कूलों में जांच के लिए पहुंच रही हैं। मेल में अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी IED से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा हरियाणा बनेगा खालिस्तान। श्रीराम, एमिटी और दी एचडीएफसी स्कूलों का नाम
जिन स्कूलों को मेल भेजी गई है, उसमें श्रीराम, एमिटी और दी एचडीएफसी जैसे बड़े नामी स्कूलों के नाम शामिल हैं। यह मेल सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर भेजी गई। हालांकि उस समय बच्चे स्कूलों में पहुंचने शुरू हो गए थे औ क्लास भी शुरू हो गई थी। करीब नौ बजे स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से मेल की जानकारी लगी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *