गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर गेट पर रेप-पीड़िता का आत्मदाह का प्रयास:पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर पहुंची; पुलिसकर्मियों ने बचाया

गुरुग्राम में पुलिस कमिश्नर गेट पर वीरवार को एक रेप पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया। दोपहर में पीड़िता अपने साथ पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंची और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर तैनात मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को आग लगाने से रोका और उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ पानीपत के एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में उसने सेक्टर-51 में एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं है। युवती ने बिलखते हुए कहा कि अब तो मौत ही एकमात्र रास्ता है… जब न्याय ही नहीं मिलेगा तो जीने का क्या फायदा?” उसने पुलिस पर ढीले रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस उसे समय दे रही है। आरोपी पक्ष पर धमकियां देने का आरोप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और खुलेआम घूम रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी के परिवार वाले और उनके गुंडे पीड़िता और उसके परिवार को केस वापस लेने के लिए डरा-धमका रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में है। पुलिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा कमिश्नर ऑफिस जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस अधिकारी हैरान हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी में देरी क्यों हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *