गुरुग्राम में NH- 48 पर एक हाईस्पीड कार में आग लग गई। कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार के अंदर ही फंस गया। कुछ ही सेकेंड में कार से आग की लपटे निकलनी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग के बीच से इंजीनियर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी इतनी स्पीड में थी कि डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड खड़े ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक्सीडेंट में ऑटो के भी परखच्चे उड़ गए। कुछ ही देर बाद गाड़ी में अचानक आग लग गई। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें कुछ लोग इंजीनियर को गाड़ी से खींचते दिख रहे हैं। गाड़ी पूरी तरह से आग की चपेट में दिख रही है। आसपास के लोगों ने इंजीनियर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम… टकराने के बाद कार में आग लगी घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12:30 बजे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली की ओर से आ रही कार का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर पार कर सर्विस लेन पर चली गई, जहां पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने के तुरंत बाद कार में आग लग गई। कैब ड्राइवर ने बाहर निकाला मौके से गुजर रहे चरखी दादरी निवासी टैक्सी ड्राइवर रितेश फोगाट ने आग को देखकर अपनी कार रोकी। उन्होंने तुरंत इंजीनियर देवांश की सीट बेल्ट खोली और उनका हाथ पकड़कर बाहर खींचा। हादसे में देवांश की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा… जॉब कर घर लौट रहा था मृतक देवांश गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। परिवार का कहना है कि देवांश जॉब के बाद अपनी कार से घर लौट रहा था, रास्ते में ही इफको चौक के पास ये हादसा हो गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।