गुरुग्राम में रविवार की सुबह बजघेड़ा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने भयावह रूप ले लिया और आसपास के दूसरे गोदामों तक पहुंचनी शुरू हो गई। फैक्ट्री कर्मचारियों ने शुरू में तो खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर, आग बढ़ने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पहुंच गई और आग बुझाने में जुटी हैं। आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया। आसमान में धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। इससे पहले शनिवार देर रात को सिकंदरपुर के पास झुग्गियों में भी भीषण आग लग गई थी, जिसमें 100 से ज्यादा झुग्गियां जल गई थी। शुक्रवार सुबह तक फायर ब्रिगेड की टीमें झुग्गियों की आग बुझाने में जुटी रही। अभी भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। फोटो में देखें आग की भयावहता…….. घटनास्थल के पास 6 सोसाइटी, धुएं से हो रही परेशानी बजघेड़ा स्थित जिस फैक्ट्री और गोदामों में यह आग लगी गई, उसके आसपास काफी स्क्रैप गोदाम है। लकड़ियों के दो गोदाम भी आग की चपेट में आए हैं। निकट ही जारा रोसा और परीना हाई राइज सहित 5-6 सोसाइटी और बजघेड़ा गांव की आबादी है। सोसाइटी के फ्लैटों तक आग का धुआं फैल रहा है, जिससे रेजिडेंट्स की प्रॉब्लम हो रही है। फिलहाल आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…