गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर संग पति ने रची खूनी साजिश:कनपटी से सटाकर मारी 2 गोली, बाथरूम में बंद की लाश; बच्चे के साथ भागते दिखे

गुरुग्राम में मानेसर के खोह गांव में हुई नवविवाहिता मधु की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। शुरुआती जांच में जिसे महज एक गुमशुदगी का रूप देने की कोशिश की जा रही थी, वह असल में एक सोची-समझी खूनी साजिश निकली। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि मधु की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उसके पति अंकित भगत ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर बेहद बेरहमी से उसे मौत के घाट उतारा था। फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक मधु के सिर में बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कातिलों ने मधु को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां से दो खाली कारतूस (खोल) बरामद हुए। पुलिस अब आरोपी अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है। मोबाइल सर्विलांस तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पहले जानिए मृतका मधु के पिता ने क्या बातें बताईं… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए हत्याकांड की पूरी कहानी… पुलिस टीमें कर रही हैं छापेमारी मानेसर थाना पुलिस ने मृतका के पिता अशोक की शिकायत पर हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार पति अंकित भगत, उसकी लिव-इन पार्टनर और संदिग्ध परिजनों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। ————————– ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के रूम पर वाइफ का मर्डर:डेडबॉडी बाथरूम में बंद कर दोनों फरार, परिवार को बताया-ज्वैलरी लेकर भागी; 3 महीने पहले शादी हुई हरियाणा के गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के रूम में ले जाकर पत्नी मधु की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि मधु घर से भागकर नहीं गई थी, बल्कि उसका पति अंकित उसे स्कूटी पर बैठाकर गर्लफ्रेंड के रूम में ले गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *