गुरुग्राम में वाहन की टक्कर से छात्र की मौत:12वीं में पढ़ रहा दो बहनों का अकेला भाई, हादसे में बाइक सहित नाले में गिरा

सोहना के रायसीना गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में 12वीं कक्षा के छात्र की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान रायसीना निवासी विनीत (पुत्र विनोद) के रूप में हुई है। विनीत अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसने हाल ही में 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया था। वह पढ़ाई में भी अच्छा था टक्कर के बाद नाले में गिरा युवक जानकारी के अनुसार, विनीत अपनी मोटरसाइकिल से सोहना ढाणी की ओर कुछ सामान लेने जा रहा था। गांव से थोड़ी दूरी पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विनीत सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विनीत को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। दुर्घटना में उसकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फरार वाहन की तलाश की जा रही है थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *