चंडीगढ़ के बेटे की जेईई मेन में 8वीं रैंक:बोले- कोचिंग के अलावा 6-8 घंटे सेल्फ स्टडी की, IIT बॉम्बे में दाखिला लेना टारगेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को जेईई मेन 2026 सत्र 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्ट कर ऑल इंडिया में 8वीं रैंक हासिल की। आरुष चंडीगढ़ के भवन स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वे कोचिंग के अलावा रोजाना करीब 6 से 8 घंटे खुद भी पढ़ाई करते हैं। आरुष ने INMO, INPHO, INCHO और INAO जैसी परीक्षाओं के लिए क्वालीफाई किया और OCSC कैंप में भी हिस्सा लिया। आरुष ने कहा कि वे रटने के बजाय कॉन्सेप्ट समझने पर ध्यान देते हैं। अब उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस में सफलता हासिल कर आईआईटी बॉम्बे में दाखिला लेना है। वहीं आरुष के अभिभावकों ने कहा कि हमें आरुष की मेहनत और अनुशासन पर गर्व है। उसकी कड़ी मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य ने उसे यह सफलता दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *