चंडीगढ़ में ईद की छुट्टी की तारीख बदली:प्रशासन ने जारी की नोटिफिकेशन, पंजाब में एक दिन पहले किया गया था बदलाव

चंडीगढ़ प्रशासन ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की सरकारी छुट्टी की तारीख बदल दी है। पहले यह अवकाश 27 मई 2026 को घोषित किया गया था, लेकिन अब 28 मई 2026 यानी गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रशासन की ओर से जारी नई अधिसूचना में कहा गया है कि छुट्टियों की सूची में आंशिक बदलाव किया गया है। अब 28 मई को चंडीगढ़ प्रशासन के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बताया गया है कि चांद दिखने और त्योहार की संभावित तारीख को देखते हुए छुट्टी को एक दिन आगे बढ़ाया गया है। इस संबंध में गृह सचिव दिप्रावा लाकरा की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन की कॉपी.. पंजाब में भी हो चुका बदलाव
सोमवार को पंजाब में ईद की छुट्‌टी में बदलाव किया गया था। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक अब ईद की छुट्‌टी 28 मई को रहेगी। पहले ये छुट्‌टी 27 मई को घोषित की गई थी। सरकार के मुताबिक भारत सरकार की तरफ से किए संशोधन के बाद यह फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *