चंडीगढ़ में ससुरालियों ने महिला की मौत को पहले नेचुरल डेथ बताकर मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी के एक बयान ने पुलिस के शक को गहरा कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि घटना से करीब 10 दिन पहले घर में मारपीट हुई थी। इसी इनपुट के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच का दायरा बढ़ाया। अस्पताल की एमएलसी और बाद में आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मामला पूरी तरह पलट गया। इसके बाद ससुरालियों के पूछताछ में बयानों के विरोधाभास सामने आए और खुलासा हुआ कि पति ने मां-बाप के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की। इसी आधार पर पति, सास और ससुर को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया। महिला की कैसे हत्या की हुई, ससुरालियों ने पहले क्या कहानी बताई, मायके वालों ने क्या आरोप लगाए, फिर कैसे बिना रिपोर्ट पुलिस आरोपियों को पकड़ पाई…पढ़ें पूरी रिपोर्ट… ससुरालियों ने ये कहानी बताई थी… जानिए पुलिस ने कैसे किया खुलासा