चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में आज (26 मई) सुबह 7 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड मारी। यह रेड रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल के घर की गई। आरोप है कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया है। प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी का चंडीगढ़ के पास मोहाली जिले के जीरकपुर में चंडीगढ़ रॉयल सिटी नाम से प्रोजेक्ट है। उन्हें अकाली दल से सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है। प्रवीण के पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने ही वर्ष 2023 में उन पर मुकदमा करवाया था जिसकी जांच के लिए ये रेड की गई। शिकायतकर्ता ने यह केस बताया… कल लुधियाना में भी धागा कारोबारी पर रेड हुई पंजाब में ED इस समय खासी एक्टिव है। ED ने 25 मई 2026 को ही लुधियाना में धागा कारोबारी हीरा सचदेवा के ग्रीन सिटी स्थित मकान और आरके रोड स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की थी। ED सूत्रों के मुताबिक, हीरा सचदेवा बेटिंग ऐप्स (सट्टेबाजी ऐप्स) के पैसों के लेन-देन और मैनेजमेंट से जुड़े थे। जालंधर में कारोबारी चंद्रशेखर अग्रवाल पर हुई ED रेड में हीरा सचदेवा का लिंक सामने आया था। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर ED की रेड, AAP बोली- इसके पीछे राघव चड्ढा पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की। 15 अप्रैल की सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली स्वीट्स, लवली ऑटोज, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। इसके बाद पूरा दिन जांच चलती रही। पढ़ें पूरी खबर…