चंडीगढ़ में ‘स्टैच्यू’ बने बैठे युवक तक पहुंचा भास्कर:PGI की नौकरी छोड़ी; बोला- पहले हेरोइन लेते थे, दोस्तों ने जॉम्बी ड्रग की लत लगा दी

चंडीगढ़ में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक ‘स्टैच्यू’ बन बैठे युवक का वीडियो सामने आने के बाद दैनिक भास्कर ने उसे ढूंढ निकाला और उसकी आपबीती जानी। युवक ने बताया कि वह करीब दो महीने से कथित “जॉम्बी ड्रग” की चपेट में है, जहां दोस्तों ने ही उसे इस नशे में धकेला। उसने कहा कि पहले हेरोइन लेते थे, लेकिन अब इंजेक्शन के जरिए लिए जाने वाले इस खतरनाक नशे का आदी हो चुका है, जिसके असर से शरीर सुन्न पड़ जाता है और इंसान घंटों तक एक ही पोजीशन में जड़ हो जाता है। PGI में सफाई कर्मी की नौकरी छूटने के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ी। इलाज और काउंसलिंग के बावजूद वह दोबारा नशे में लौट गया। जानिए कौन है युवक, कैसे नशे की लत में फंसा…युवक की जुबानी, पूरी कहानी… ये बताईं ये बड़ी बातें… अजय के भाई ने ये बातें बताईं…
*********** ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में एक घंटे स्टैच्यू बन बैठा रहा युवक,VIDEO: हाथ में बीड़ी, पी नहीं पाया; पंजाब-चंडीगढ़ से 6 वीडियो सामने आ चुके; जॉम्बी ड्रग का शक चंडीगढ़ में युवक एक घंटे तक रोड के किनारे एक ही तरह से बैठा रहा। युवक का सिर झुका हुआ था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसके हाथ में बीड़ी थी लेकिन वह उसे पी नहीं पा रहा था। लोगों ने उससे बात करने की भी कोशिश की लेकिन वह हिल तक नहीं पाया। इसे जॉम्बी ड्रग के असर से जोड़कर देखा जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *