चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की 2 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है। आम आदमी पार्टी दफ्तर से सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने की बात कही गई। वहीं कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार को घेरा। अमन अरोड़ा ने कहा कि बंगाल चुनाव के अगले दिन ही केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में सीधे 900 रुपए बढ़ाए और आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी कर दी। अरोड़ा ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं और कभी सड़कों पर उतर सकते हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशों के साथ संबंध बनाने के साथ-साथ डोमेस्टिक सिस्टम भी फेल है। अमन अरोड़ा का कहना है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने का असर पूरे सिस्टम पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ेगी और आम लोगों पर परेशानी होगी। वर्कफ्राम होम की अपील पर उठाए सवाल अमन अरोड़ा का कहना है कि केंद्र सरकार आज वर्कफ्राम होम बोल रही है कल को कहेगी कि हम सभी को आटा दे रहे हैं दाल दे रहे हैं तुम काम भी मत करो घर में ही रहो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस तरह की अपील करना उनकी फेलियर है। एआईआर से आपत्ति नहीं, करने वालों से है अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य में एआईआर से आम आदमी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी को एसआईआर करने वालों पर आपत्ति है। उनका कहना है कि इलेक्शन कमिशन बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर भी कोई शक नहीं है क्योंकि वोटर लिस्ट का प्रकाशन तो केंद्र को ही करना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही हुआ है। अरोड़ा का आरोप है कि इलेक्शन कमिशन की नियत पर उन्हें शक है। एक्सरसाइज पर कोई डाउट नहीं है।