हरियाणा के हांसी में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलियां चलीं, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना नारनौंद क्षेत्र के बडाला गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बडाला गांव में दोनों पक्षों के बीच साढ़े 18 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को यह विवाद हिंसक हो गया और गोलीबारी तक पहुंच गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। मौके पर जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना बास प्रभारी बलवान सिंह और CIA नारनौंद की टीम मौके पर पहुंचीं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…