जालंधर में CM भगवंत मान की शुकराना यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुकराना यात्रा में भाग लेने के लिए सीएम भगवंत मान सुबह 8 बजे जालंधर आएंगे। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने रूट का जायजा लिया। आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली, डिप्टी कमीश्नर वरजीत वालिया और सीपी धनप्रीत कौर ने तैयारियों को देखा। पुलिस के साथ सभी अधिकारी सीएम आवास के पास पहुंचे और वहां सिक्योरिटी सहित अन्य प्रबंध देखे। नितिन कोहली ने कहा कि आप पहली सरकार है जो पंजाब में बेअदबी कानून लेकर आई है। इसका शुरकाना करने के लिए सीएम जालंधर आएंगे और यात्रा करेंगे। नितिन कोहली ने कहा कि उनकी सरकार आम जन के लिए नीतियां बना रही हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका नतीजा भी देखने को मिलेगा। बेअदबी कानून को लेकर सालों से पंजाब के लोगों को मांग थी, जिसे पंजाब की आप सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीएम मान लोगों को संबोधित करेंगे और आप सरकार के काम भी गिनाएंगे। ग्रामीण पुलिस भी सुरक्षा तैयारियों को लेकर अलर्ट इससे पहले सीएम के विजेट को लेकर जालंधर ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इस यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में वनीत आहलावत, एसपी मुकेश कुमार , एसपी पीबीआई मनजीत कौर सहित जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना रहा। एसएसपी विर्क ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा के पूरे रूट पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।