जून में 40 IAS अफसरों को सम्राट बदलेंगे:पटना-मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों के DM का तबादला संभव, जानें कौन कहां जा सकता है

CM सम्राट चौधरी अधिकारियों के फेरबदल में जुटे हैं। अपनी टीम तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन के भीतर सम्राट ने 49 IAS, 24 IPS और 61 DSP का तबादला किया है। जून में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाएगा। 40 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलने की तैयारी है। 12 जिलों के डीएम का तबादला किया जा सकता है। भास्कर की स्पेशल रिपोर्ट में जानिए कितने आईएएस अफसर ट्रांसफर के रडार पर हैं? कितने डीएम का हो सकता है तबादला?
सरकार के टॉप सोर्सेज की मानें तो करीब 12 जिलों के DM का तबादला हो सकता है। इनमें पटना और मुजफ्फरपुर के DM भी शामिल हो सकते हैं। IAS मिथिलेश मिश्रा और आर लक्ष्मणन की पोस्टिंग संभव राज्य सरकार आईएएस अफसरों की पोस्टिंग में आर लक्ष्मणन और मिथिलेश मिश्रा जैसे अफसरों को प्राथमिकता में रखेगी। सियासी गुटबाजी की वजह से धान खरीदारी में फंस गए थे। राज्य सरकार ने प्रशासनिक कारणों और ईओयू (EOU) जांच के चलते उनका लखीसराय से तबादला कर दिया था। मिथिलेश मिश्रा लखीसराय डीएम बनने से पहले बिहार सरकार में मध्याह्न भोजन योजना निदेशक के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर रहें हैं। वित्त विभाग में अपर सचिव और आईजी जेल जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मिथिलेश मिश्रा कटिहार डीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सेवा दे चुके हैं। लैंड सर्वे में इन्होंने काफी काम किया था। बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारी बदले जाएंगे जून को ट्रांसफर-पोस्टिंग का महीना माना जाता है। नीतीश सरकार में जून महीने में मंत्री को अधिकारियों के तबादले का अधिकार रहता था। सम्राट चौधरी ने अब तक 49 IAS का किया तबादला
26 अप्रैल 2026- 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालने के बाद 26 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने 4 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। 1. IAS रॉबर्ट एल. चोंग्थू (1997 बैच)- राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। 2.गोपाल मीणा (2007 बैच)- गोपाल को राज्यपाल के सचिव के रूप में तैनात किया गया। वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तैनात थे। 3. मो. सोहैल (2007 बैच)- आईएएस मो. सोहैल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव की कुर्सी दी गई। 4. शैलेंद्र कुमार (2013 बैच)- आईएएस शैलेंद्र को लखीसराय के डीएम की कुर्सी दी। मिथिलेश मिश्रा को वेटिंग इन पोस्टिंग रखी। 10 मई: 12 IAS, 22 IPS अधिकारियों का तबादला सम्राट चौधरी ने सचिवालय स्तर पर भारी फेरबदल किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों को हटाते हुए 12 सीनियर आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। लोकेश कुमार सिंह तथा संजय कुमार सिंह को सीएम का सचिव बनाया गया था। मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे डॉ. चंद्रशेखर सिंह तथा कुमार रवि दूसरे विभागों में गए। सरकार ने 22 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें डीजी, एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इस तबादले में सबसे अहम नाम विकास वैभव का है। उन्हें मगध रेंज का नया आईजी बनाया गया है। विकास लंबे समय से मुख्यधारा की पुलिसिंग से दूर थे। उन्होंने 2015 में पटना के एसएसपी रहते हुए मोकामा के विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। 15 मई: 19 आईएएस, 2 आईपीएस और 61 डीएसपी इधर से उधर सरकार ने 19 IAS और 2 IPS अधिकारियों को तबादला किया था। इसके साथ ही 61 डीएसपी का ट्रांसफर किया था। सीनियर IAS अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग की भी पूरी कमान सौंपी गई है। मयंक वरवड़े को पटना प्रमंडल की कमान, दिनेश कोसी के कमिश्नर योजना सचिव मयंक वरवड़े को पटना का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह शिक्षा सचिव दिनेश कुमार को कोसी कमिश्नरी के कमिश्नर की जिम्मेवारी सौंपी गई है। 17 मई: 34 आईएएस अधिकारियों को बनाया गया जिलों का प्रभारी सचिव विकास कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने 34 आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी सचिव नियुक्त किया। 22 मई: 10 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला बिहार सरकार ने 10 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। IAS कुंदन कुमार गृह सचिव बनाए गए हैं। 1992 बैच के IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया है। दीपक कुमार अभी महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और इस पद का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *