झज्जर की 9 वर्षीय बच्ची से लखनऊ में रेप:मां के साथ ननिहाल गई, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा, PGI रोहतक में भर्ती

झज्जर के गांव डीघल की रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ लखनऊ में रेप किए जाने काम मामला सामने आया है। रेप के बाद नाबालिग बच्ची को लेकर परिजन पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां जांच के बाद परिजनों की शिकायत पर मेडिको लीगल रिपोर्ट (MLR) कटवाई गई। साथ ही मामला दुजाना थाने में भेजा गया है। झज्जर की रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची अपनी सौतेली मां के साथ लखनऊ नैनिहाल गई थी, जहां नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया गया। रेप के बाद बच्ची गुमशुम रहने लगी और किसी को कुछ नहीं बताया। जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो उसने अपने माता-पिता को रेप के बारे में बताया। नाबालिग बच्ची को लेकर परिजन तुरंत पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने रेप के बारे में बताया तो MLR कटवाई गई। इसके बाद मामले को दुजाना थाने में रेफर किया गया, जबकि नाबालिग का इलाज पीजीआई में चल रहा है। पुलिस मामले में कर रही जांच
वहीं, दुजाना थाना एसएचओ ने बताया कि गांव डीघल से एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम नाबालिग के परिजनों से मिलने गई हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही केस दर्ज किया जाएगा। मामले में जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *