झज्जर में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:रुपए न देने पर मां पर किया था कुल्हाड़ी से वार; हथियार बरामद

झज्जर जिले के थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छुछकवास की टीम ने अपनी ही मां पर जानलेवा हमला करने वाले 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान खेतावास निवासी राजेश के रूप में हुई है। दरसअसल आरोपी ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी और आरी भी बरामद कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर कुमार ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने शिकायत दी थी कि उसकी सास प्लांट से घर लौटकर गली में खड़ी थी। उसी दौरान उसका बेटा राजेश वहां पहुंचा। उसके एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में आरी थी। रुपए देने से इनकार करने पर कहासुनी आरोप है कि राजेश ने अपनी मां से रुपए मांगे। रुपए देने से इनकार करने पर कहासुनी हो गई और गुस्से में आरोपी ने कुल्हाड़ी व आरी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर थाना बेरी में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस चौकी छुछकवास में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की टीम ने खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी को काबू किया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और आरी बरामद कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *