ट्यूशन से बच्चों को लेने गए कारोबारी पर फायरिंग:4 गोलियां चलाई, गंभीर हालत में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती; वारदात के बाद आरोपी फरार

अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने रॉबिन नामक कारोबारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में 4 गोलियां चलाई गई। इस हमले में रॉबिन को एक गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती देर शाम की है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नगर कौंसिल चुनाव नजदीक हैं और रॉबिन कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे थे। इसी कारण इस हमले को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हमलावरों की संख्या का नहीं चला पता मौके पर पहुंचे डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल भेज दिया गया है और उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कितने थे और कितनी गोलियां चलाई गईं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि हमला क्यों किया गया। परिवार के अनुसार घायल युवक बच्चों को ट्यूशन से लेने गया था , तभी उस पर हमला हुआ। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *