डंपर से टकराई बाइक, ठेकेदार की मौत:करनाल का रहने वाला, दो बच्चों का पिता; साथियों को छोड़ने आया था कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा रोड पर सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा बैडचपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। ठेकेदार अपने साथ काम करने वाले मजदूरों को बाइक पर छोड़ने के लिए लाड़वा आ रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगाकर कट मार दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक सीधे डंपर में जा भिड़ी। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी गांव बीड़ रेतरखाना जिला करनाल के रूप में हुई है। सतीश कुमार ठेकेदारी का काम करता था और अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। आज उसके शव का पोस्टमॉर्टम होगा। लेंटर तोड़ने का मिला था काम पुलिस को दिए बयान में घायल प्रवीन कुमार निवासी खुर्दबन धनौरा जिला यमुनानगर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। कल गुरुवार सुबह अपने साथी अमृत लाल निवासी धनौरा जागीर (करनाल) के साथ ठेकेदार सतीश कुमार की बाइक पर गांव भादसो (करनाल) में काम करने गया था। सतीश ने लैंटर तोड़ने का ठेका लिया था। बाइक पर आया छोड़ने ठेकेदार खत्म होने के बाद सतीश कुमार हम दोनों को लाडवा छोड़ने के लिए अपनी बाइक पर लेकर आ रहा था। रात करीब साढ़े सात-आठ बजे जब वे बैडचपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे लाडवा रोड पर पहुंचे, तो उनके आगे चल रहे डंपर (HR-55Q-8524) के ड्राइवर ने अचानक तेज ब्रेक लगाकर कट मार दिया। डंपर के पीछे भिड़ी बाइक उनकी बाइक संभल नहीं सकी और सीधे डंपर के पीछे भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हम तीनों घायलों को तुरंत CHC लाडवा पहुंचाया। सतीश ने अस्पताल में तोड़ा दम अस्पताल में डॉक्टरों ने सतीश कुमार को चेक करके मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट में उसके साथ-साथ अमृत लाल को सिर, बाजू और अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने CHC लाडवा से मिले रुक्के पर डंपर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *