एक ही तरह की चीजें करते हुए मन ऊबने लगता है। इसी बोरियत को दूर करता है म्यूजिक। इसके साथ ही इंसान को इमोशनली बैलेंस करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसीलिए पंजाब यूनिवर्सिटी के डिर्पाटमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स में “स्ट्रिंग्स फॉर सेरेनिटी’ टाइटल के साथ लाइव सितार वादन रखा गया। इसमें प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार ने सितार वादन किया। उनके साथ रजनीश धीमान ने तबला वादन और बंटी आर्या ने बांसुरी से संगत की। धुन “शिव कैलाश के वासी” से सभी श्रोताओं को जोड़ा। इंस्ट्रूमेंट्स से प्रस्तुति को म्यूजिकल परफॉर्मेंस को और मेलोडियस बनाया। प्रस्तुति के बीच डॉ. उमेश कुमार ने म्यूजिक से हीलिंग की ताकत पर बात की। बोले – म्यूजिक इंसान की भावनाओं को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यह तनाव के वक्त मन को स्टेबल करता है और उसे खुशी के पलों में उत्साह बढ़ाता है। उनकी प्रस्तुत धुन “शिव कैलाश के वासी” रही, जिसने दर्शकों को गहराई से जोड़ लिया। म्यूजिक से बैलेंस का मैसेज… शुरुआत डिपार्टमेंट हेड प्रो. नरेंद्र कुमार की बातचीत के साथ हुई। उन्होंने कहा – जिंदगी की भागदौड़ में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। म्यूजिक इंसान को इमोशनली बैलेंस करने में भी भूमिका निभाता है। इस कार्यक्रम को हरमिंदर सिंह और मोनिका सूद ने कोऑर्डिनेट किया। इसके अलावा फैकल्टी सदस्य, रिसर्चर्स सहित स्टूडेंट्स भी इसका हिस्सा बने।