तालाब में डूबने से 2 सगी बहनों की मौत:कैथल में सुबह सैर करने के लिए घर से निकली, वापस न लौटने पर परिजनों ने की तलाश

कैथल के कलायत में तालाब में डूबने से दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों लड़कियां एक ही परिवार से हैं और सगी बहनें हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां सुबह कपिल मुनि तालाब पर सैर के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जब परिवार वाले उन्हें ढूंढते हुए तालाब पर पहुंचे तो पता चला कि लड़कियां तालाब में डूब गई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। उन्होंने तुरंत लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने जैसे ही परिजनों को देखा तो तुरंत तालाब में कूद पड़े। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद दोनों लड़कियों के शव तालाब से बरामद हो गए, जिन्हें कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत बताया
सरकारी अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। दोनों लड़कियां कलायत की रहने वाली है, जिनमें से एक करीब 18 वर्षीय परमजीत व एक का नाम पलक है, जो करीब 20 साल की है। पुलिस जांच में जुटी कलायत थाना एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तालाब में दो लड़कियां डूब गई हैं। उनकी टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से दोनों के शवों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के जरिए कैथल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *