थ्रेशर से कटा छात्र, बॉडी से बाहर दिल धड़कता रहा:मैनपुरी में पिता के सामने पिसकर हडि्डयां चूरा बन गईं, गठरी में बांधना पड़ा शव

मैनपुरी में रविवार दोपहर गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आकर 11वीं के छात्र की मौत हो गई। युवक मशीन में फसल डाल रहा था, तभी उसका हाथ फंस गया। मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। इससे वह सिर के बल मशीन में चला गया। हादसा इतना गंभीर था कि छात्र पूरी तरह थ्रेशर में चला गया था। हडि्डयां चूर-चूर हो गईं। हार्ट बॉडी से बाहर आ गया था, वह करीब घंटे तक धड़कता रहा। हादसा देखकर आसपास काम कर रहे लोग घबरा गए। तुरंत अपना काम बंदकर दौड़े और थ्रेशर को बंद किया। हादसा पिता की आंखों के सामने हुआ। ट्रैक्टर और थ्रेशर भी उनका ही था। पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। वे गेहूं की मड़ाई के लिए बेटे को अपने साथ लाए थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। शव को गठरी में बांधना पड़ा। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि शरीर का कौन सा हिस्सा कहां है। हादसा औंछा थाना क्षेत्र में हुआ। परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया था। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए…
अब मामले को विस्तार से जानते हैं… परिवार का बड़ा बेटा था शिवम
नगला आशा गांव में सत्यदेव पत्नी पिंकी, बेटे शिवम (18), बेटी नेहा (16) और छोटे बेटे उज्वल (14) के साथ रहते थे। वह खेती किसानी करके अपना परिवार चलाते हैं। रविवार की दोपहर 3 बजे सत्यदेव बड़े बेटे शिवम को गेहूं की मड़ाई के लिए खेत ले गए। साथ में शिवम की मां और छोटे भाई-बहन भी थे। मड़ाई के दौरान शिवम थ्रेशर में गेहूं की फसल डाल रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। वह थ्रेशर के अंदर जा गिरा। सत्यदेव और आसपास मौजूद लोग शिवम को बचाने दौड़े, लेकिन तब तक वह थ्रेशर के अंदर जा चुका था। इसके बाद लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर और मशीन को बंद करने की कोशिश की। हालांकि, तब तक शिवम पूरी तरह थ्रेशर की चपेट में आ चुका था। उसके कई टुकड़े हो चुके थे। थ्रेसर में आधे घंटे तक धड़कता रहा दिल
शिवम का शरीर थ्रेशर की ब्लेड में फंस गया। करीब आधे घंटे तक शिवम का दिल कटर मशीन में धड़कता रहा। काफी मशक्कत के बाद थ्रेशर का ऊपरी हिस्सा खोलकर उसे निकाला गया। शव क्षत-विक्षत हो गया था कि उसे गठरी में बांधना पड़ा। क्षत-विक्षत शव से लिपटकर रोते रहे ताऊ
शिवम के ताऊ क्षत-विक्षत शव से लिपटकर रोते रहे और कहते रहे- मेरा लल्ला कहां गया। शिवम के ताऊ बदहवास हालत में बार-बार भागकर थ्रेशर की ओर जाते। वहां मौजूद लोग उन्हें पकड़कर ढांढस बंधाते दिखे। बताया जा रहा है कि शिवम अपने ताऊ सुभाष के बहुत करीब था। वह उसे बहुत मानते थे। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार
सूचना पर औंछा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 5 दिन पहले प्रयागराज में भी हुई थी ऐसी घटना थ्रेशर में फंसकर टुकड़ों में कटा छात्र, गेहूं कटाई करते वक्त सिर के बल अंदर चला गया प्रयागराज में 6 अप्रैल की दोपहर गेहूं की कटाई करते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आकर 10वीं के छात्र मौत हो गई। छात्र मशीन में फसल डाल रहा था। तभी उसका हाथ फंस गया। फिर मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। इससे वह सिर के बल मशीन में चला गया। मशीन में फंसकर छात्र की सिर और धड़े के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसा देखकर आसपास काम कर रहे लोग घबरा गए। तुरंत अपना काम बंदकर दौड़े और थ्रेशर को बंद किया। पढ़ें पूरी खबर… ————————— ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में वकील की हत्या करने वाले का एनकाउंटर, दोनों पैर में गोली लगी, पुलिसवाले टांगकर ले गए
मिर्जापुर में सीनियर वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *