हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज के विवाद पर शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल पूछा गया। नायब सैनी ने सवाल सुनते ही मुंह पर उंगली रख ली और मुंह फेरते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया और थैंक्यू बोलकर चले गए। हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में प्रदर्शन के मामले में जमानत पर बाहर तीन नेताओं ने भी CIA के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई है। इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारी सिविल ड्रेस में उनके घर में जबरन घुसे, हथियार दिखाकर डराया और DVR चोरी कर ले गए। जजपा नेता जितेंद्र श्योराण ने शनिवार का एक वीडिया जारी किया, जिसमें CIA टीम DVR ले जाती और फिर लौटाती दिखाई दे रही है। अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज कराई शिकायत में इस वीडियो को सबूत के तौर पर सौंपा गया है। तंज कसते हुए लिखा- देखिए हिसार पुलिस की वारदात को, ऐसे बिगाड़ती है हालात को, उसे दिन में आ जाती है लौटाने, जो छीन ले जाती है रात को। जानिए किस नेता ने कौन से थाने में शिकायत दी… हाईकोर्ट में दुष्यंत चौटाला की याचिका मंजूर सब्जी मंडी पुल पर CIA इंचार्ज पवन कुमार से हुए विवाद के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने हिसार एसपी को एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 30 अप्रैल को होगी। दुष्यंत चौटाला ने 23 अप्रैल को याचिका दायर की थी। इसमें हिसार पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने समेत कई आरोप लगाए। दुष्यंत का कहना है कि वह एसपी को चार बार कॉल कर चुके हैं, लेकिन उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। उनका यह भी आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में डीएसपी खुद दोषी हैं, फिर भी जांच उन्हीं को सौंपी गई है। —————————– इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- हिसार में CIA इंचार्ज के ससुर ने JJP छोड़ी:बोले- ताउम्र चौटाला परिवार के साथ रहा, दामाद इंस्पेक्टर की कोई गलती नहीं दुष्यंत चौटाला का दावा- उनके पास पुलिस की 8 क्लिप:एक VIDEO में अफसर माफी मांग रहे, जल्द जारी करेंगे; 2 DGP से हो चुका विवाद दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में नया VIDEO:विधानसभा चुनाव लड़ चुके JJP नेता बोले- मेरे घर पिस्टल लेकर घुसा CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेगा दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस से विवाद में महापंचायत बुलाई:बोले-DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; सरकार से डरेंगे नहीं, 27 को हिसार में दिखाएंगे ताकत दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की