हरियाणा के हिसार में सब्जी मंडी पुल पर CIA इंचार्ज पवन कुमार से हुए विवाद में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की याचिका हाईकोर्ट में मंजूर कर ली गई है। हाईकोर्ट ने हिसार एसपी को एफिडेविट देने के आदेश दिए है। अब अगली सुनवाई अब 30 अप्रैल को होगी। इस संबंध में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को हिसार में प्रेस कान्फ्रेंस की। बताया कि हमने हाईकोर्ट में 23 अप्रैल को लगाई याचिका लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। इस याचिका में हिसार पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने सहित कई बातें थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान एफिडेविट के लिए एसपी को कह दिया है। चौटाला ने कहा कि इस विवाद के पीछे गहरी साजिश है। मैं एसपी को चार बार कॉल करके कह चुका हूं, लेकिन एफआईआर की नकल नहीं दी गई। डीएसपी इस पूरे घटनाक्रम में खुद दोषी है, लेकिन उन्हें ही जांच दी गई हैं। हरियाणा यूनिफोर्म कोड के तहत सीआईए को सादी वर्दी में रहने की परमिशन नहीं है। डीजीपी को बताना चाहिए कि किस आधार पर सीआईए आधी रात को सिविल वर्दी में रेड मारने गई थी। हरियाणा के लोगों से अपील करता हू कि कोई भी पुलिस की गाड़ी काले शीशे और बिना नंबर प्लेट के दिखे तो तुरंत फोटो खींचकर मुझे ट्वीट कर दे। मैं देखता हूं कि सीआईए वाले काले शीशे वाली गाड़ी और सिविल ड्रेस में क्रिमिनल बनकर कैसे घूमते है। यह लड़ाई आज से हम शुरू कर रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये प्रमुख बातें… नायब सैनी सरकार आरोपियों को बचा रही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल की घटना में जो कसूरवार है, हरियाणा सरकार उन्हें बचा रही है। छात्रों की आवाज को दबाने के लिए कर्मचारियों को आगे कर पूरे मामले को डायवर्ट किया जा रहा है। मुद्दा यह था कि यूनवर्सिटी के छात्रों को एक विचारधारा के साथ जोड़ा जा रहा है। दूसरे छात्र संगठनों को वहां प्रोग्राम करने की परमिशन नहीं दी जा रही। आज भी हमारी यही लड़ाई है कि प्रदेश के जितनी भी यूनिवर्सिटी है, वहां हर तरह के सेमिनार को प्रतिबंधित कर दिया जाए, मगर पिक एंड चूज करके एक विचारधारा को आगे बढ़ाने के खिलाफ हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमारे नेताओं ने थाने में शिकायत दी, कार्रवाई नहीं हुई दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे नेता, जिनको पुलिस ने आधी रात सिविल वर्दी में उठाया, उसके खिलाफ हमने थाने में शिकायत दी है। मगर, तीन दिन बीत जाने के बाद भी इसमें कोई एक्शन पुलिस ने नहीं लिया। हमारे एससी विंग के जिला प्रधान बिजेंद्र धानक के घर पुलिस की टीम पहुंची तो कोई महिला पुलिस नहीं थी। धानक की माइनर बेटी कमरे में सो रही थी। एक पुलिसकर्मी उसके पांव पर पांव रखकर डीवीआर ले जाता है। हमने अग्रोहा थाने में पॉक्सो एक्ट को लेकर शिकायत की है, मगर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है। सात साल के बच्चे के सामने ही पुलिस ने वैपन दिखाया इसी तरह जितेंद्र श्योराण को उसके घर से ले जाया जाता है। डीवीआर ले जाते हैं, मगर दो दिन बाद अज्ञात युवक आकर यह डीवीआर वापस दे जाता है। हमने अर्बन एस्टेट थाने में चोरी, सबूतों से छेड़छाड़ और डिजिटल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट में शिकायत दी हुई है। कल गौरव सैनी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज आई है, उसमें दिखता है कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं था। इसके सात साल के बच्चे के सामने पुलिस ने वैपन निकालकर अरेस्ट किया। इसमें भी पॉक्सो एक्ट में पर्चा बनता है, उसकी शिकायत भी हम थाने में करने जा रहे हैं। 2 गमले तोड़ने पर बंदूक तानकर अरेस्ट किया गया दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार में 2 गमले तोड़ने पर हिसार पुलिस ने बंदूक तानकर हमारे 6 नेताओं को उठाया है। इसके पीछे गहरी साजिश है। समय अनुसार हम समाज के बीच इन चीजों को रखेंगे। दुष्यंत ने कहा कि पुलिस ने हमारे स्टाफ को नोटिस भेजकर बयान देने के लिए कहा था। इस पर हमने कहा कि हम आउट ऑफ स्टेट हैं और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दे सकते है। मगर, इसके बाद पुलिस का कोई जवाब नहीं आया। एसपी को चार बार कॉल की, लेकिन एफआईआर की कॉपी नहीं दी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मैं पुलिस को बयान देने के लिए तैयार हूं। पुलिस बताए कि मुझे कहां आना है। मैं एसपी को चार बार कॉल करके कह चुका हूं, जो मेरे खिलाफ शिकायत है, उसकी नकल दी जाए। हमें एफआईआर की नकल भी कोर्ट से छठे दिन लेनी पड़ी है। पुलिस के मन में घबराहट है, इसलिए वह शिकायत देने से आनाकानी कर रहे हैं। मेरी किसी एक व्यक्ति विशेष से लड़ाई नहीं है, 16 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल देर रात तक पुलिस ने साजिशन जो कार्रवाई की है, उस सिस्टम के खिलाफ हमारी लड़ाई है। दुष्यंत बोले- हाथ जोड़ता हूं, सभी छात्र हिसार पहुंचे
दुष्यंत चौटाला ने हाथ जोड़कर सभी छात्रों से अपील कि सोमवार को एक दिन का समय अपने हक के लिए निकालकर हिसार के क्रांतिमान पार्क में पहुंचे। पुलिस आपको रोकने का काम करेगी। मगर, एक दिन अपने हित की लड़ाई लड़ने के लिए हिसार आएं। दुष्यंत ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत है, उसी को लेकर आगे बढ़ेंगे। पंचायत में अगर फैसला हुआ कि प्रदेश की सारी यूनिवर्सिटी के आगे पक्का मोर्चा लगाना है तो हम सभी के आगे पक्का मोर्चा लगाकर बैठेंगे। ———————————————- इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- हिसार में CIA इंचार्ज के ससुर ने JJP छोड़ी:बोले- ताउम्र चौटाला परिवार के साथ रहा, दामाद इंस्पेक्टर की कोई गलती नहीं दुष्यंत चौटाला का दावा- उनके पास पुलिस की 8 क्लिप:एक VIDEO में अफसर माफी मांग रहे, जल्द जारी करेंगे; 2 DGP से हो चुका विवाद दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में नया VIDEO:विधानसभा चुनाव लड़ चुके JJP नेता बोले- मेरे घर पिस्टल लेकर घुसा CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेगा दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस से विवाद में महापंचायत बुलाई:बोले-DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; सरकार से डरेंगे नहीं, 27 को हिसार में दिखाएंगे ताकत दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की