नूरमहल के ASI पर उन्हीं के थाने में केस:कार से बाइक को टक्कर मारने का आरोप, ड्यूटी से गैरहाजिर; पुलिस जांच शुरू

जालंधर जिले के नूरमहल थाने में तैनात ASI पर उन्हीं के थाने में एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया है। SHO लाभ सिंह ने बताया कि ASI विजय कुमार वरलास के खिलाफ हरप्रीत सिंह निवासी कच्चा पक्का बेहड़ा ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि ASI ने अपनी कार से उसकी बाइक में टक्कर मारी और इसके बाद मौके से भाग गया। ASI विजय गांव सिद्दम स्टेशन, थाना सदर नकोदर का रहने वाला है और थाना नूरमहल में करीब 7 साल से वायरलैस ऑपरेटर के तौर पर तैनात है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद ASI विजय कल से ड्यूटी पर नहीं आया है। जैसे ही आरोपी ASI थाने में ड्यूटी पर आता है उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। अगर आरोपी ड्यूटी पर नहीं आता तो उसके घर से लाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। 20 मई को मारी थी टक्कर
शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह के अनुसार घटना 20 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजकर 40 बजे की है। उस समय अपनी बाइक नंबर PB-08-BK-9931 से गुरुद्वारा साहिब तेली मोड़ की तरफ जा रहे थे। तभी ASI विजय कुमार ने अपनी कार को लापरवाही से चलाते हुए उनकी बािक को टक्कर मार दी। इससे उसे मामूली चोटें आईं और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। SHO बोले-ASI पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की
SHO लाभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने ASI विजय कुमार वरलास के खिलाफ FIR नंबर 73 के तहत धारा 279, 337, 338 और 447 के तहत मामला दर्ज किया है। विजय कुमार नूरमहल थाने में ऑपरेटर तैनात हैं। मामला दर्ज होने के बाद से वह थाने में नहीं आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *