हरियाणा के पंचकूला में पुलिस की ANC टीम ने 30 अप्रैल को देर शाम 2 बदमाशों का एनकाउंटर किया। फायरिंग में घायल दोनों बदमाश राहुल व मुकेश को पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है। नौनी राणा व मोनू गुर्जर गैंग के इन बदमाशों ने बताया कि वे दोनों ही कैथल में चीका के शक्ति नगर के रहने वाले हैं। दोनों पंचकूला हथियार की सप्लाई लेने के लिए आए थे। हथियार लेने के बाद इनका पुलिस से सामना हो गया। जिसमें इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें ANC टीम के एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। दोनों तरफ से 6 राउंड फायर हुए थे। जिसमें दो गोलियां इन बदमाशों को लगी थी। नीलकंठ ढाबा करनाल पर करनी थी फायरिंग दोनों बदमाश नौनी राणा गैंग से ताल्लुक रखते हैं। जो यहां पर हथियार की सप्लाई लेने के लिए आए थे। दोनों ही बदमाशों ने हथियार लेने के बाद पंचकूला के ही अपने किसी ठिकाने पर रूकना था। जिसके बाद कल ये करनाल के नीलकंठ ढाबा पर फायरिंग करने के लिए जाने वाले थे। ढाबा संचालक से फिरोती मांगी गई थी, जो ढाबा संचालक ने नहीं दी। ढाबा संचालक बोला- 5 करोड़ की फिरौती मांगी नीलकंठ के मालिक भूपेंद्र लाठर ने बताया कि करीब 5 महीने पहले उसे 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन उसने देने से मना कर दिया था और ना ही कोई पुलिस में कंप्लेंट की थी। फिर कोई धमकी नहीं आई तो वह निश्चिंत हो गया था, लेकिन अब पता लगा तो चिंता होना स्वभाविक है। आर्म्स एक्ट हत्या के प्रयास की FIR पंचकूला DCP क्राइम अमरिंदर सिंह के अनुसार राहुल पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास तथा मुकेश पर हत्या और NDPS का मुकदमा दर्ज है। अब चंडीमंदिर थाना पुलिस ने भी दोनों के खिलाफ धारा 109(1),121(1),132,221,111(4) BNS व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। दोंनों फिलहाल सामान्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस पहरे में उनका इलाज चल रहा है। जैसे ही डॉक्टरों की ओर से डिस्चार्ज किया जाएगा, पुलिस इनको गिरफ्तार करेगी।