पंचकूला में निर्दलीय- BJP प्रत्याशी समर्थक भिड़े:पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद, जमकर लात-घूंसे चले, एक का सिर फूटा, दूसरे के हाथ में चोट

पंचकूला नगर निगम चुनाव के दौरान शनिवार रात निर्दलीय प्रत्याशी और BJP प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। झगड़े में एक समर्थक का सिर फूट गया तथा एक के हाथ में चोट आई है। दोनों पक्षों के द्वारा सेक्टर-19 चौकी में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। पंचकूला के वार्ड 9 में निर्दलीय प्रत्याशी ममता रविकांत स्वामी ने बताया कि उनके बेटे के पास देर रात एक दोस्त का फोन आया कि BJP ऑफिस के पास एक्सीडेंट हो गया, लेने आ जाओ। जब उसका बेटा वहां गया तो उसने एक्सीडेंट की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर BJP के समर्थकर गुस्सा हो गए। उसके बेटे को ऑफिस में ले गए व वहां पर उसके साथ मारपीट कर दी। उसके बाद उनके परिचित वहां गए तो उनके साथ भी झगड़ा हुआ। झगड़े में उनके भाई का सिर फूट गया। BJP कैंडिडेट बोले- उनके पोस्टर फाड़े गए वहीं, BJP कैंडिडेट हरेंद्र मलिक के अनुसार दिन में उनके पोस्टर फाड़े गए। रात के समय निर्दलीय उम्मीदवार का बेटा उनके ऑफिस आकर वीडियोग्राफी करने लगा। जब उसे रोका गया तो वहां पर झगड़ा हो गया। उनका बेटा रामगढ़ एरिया से कुछ लड़कों को साथ लेकर आया था। झगड़े में उनके समर्थन नवीन के हाथ में फ्रैक्चर आया है। वहीं महिला निर्मला देवी को भी चोट लगी है। जांच में जुटी है पुलिस: मलकीत सिंह पंचकूला सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत अभी नहीं आई है। एक युवक को सिर में चोटें आई हैं तथा एक के हाथ में फ्रैक्चर है। जांच के बाद दोनों तरफ की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा। पंचकूला वार्ड 9 में समीकरण पंचकूला शहर के वार्ड-9 में सेक्टर-19, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 आता है। यहां पर बिरादरी के वोटरों की संख्या करीबन एक जैसी है। BJP ने यहां से जाट चेहरे हरेंद्र मलिक को प्रत्याशी बनाया है, जो पिछली बार वार्ड 8 से पार्षद चुने गए थे। वहीं, कांग्रेस ने यहां से सुरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। INLD ने नवल किशोर जायसवाल, आम आदमी पार्टी ने दिनेश ढांडा, निर्दलीय ममता रविकांत स्वामी व सुखबीर सिंह चुनाव में उतरे हैं। पिछली बार BJP-JJP के प्रत्याशी राजेश कुमार ने 485 वोटों से जीत दर्ज की थी। वार्ड में 4675 पुरूष तथा 4341 महिला मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *