हरियाणा के पंचकूला में एक व्यक्ति द्वारा बर्फ की सिल्ली पर पेशाब करके बेचने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली दी, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने सामूहिक तौर पर पुलिस को शिकायत सौंपी, जिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सैंपल भी लिए हैं। जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति कई साल से बर्फ बेचने का काम करता आ रहा है। यह भी आरोप है कि इसने अपना नाम हिंदू रखा हुआ है, लेकिन असल में वह मुस्लिम है। उधर, आरोपी का बयान भी सामने आया है। उसका कहना है कि वह पेशाब नहीं कर रहा था, वह तो नाड़ा टाइट कर रहा था। वहीं, डेढ़ मिनट के इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। ज्यादातर ने इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। बर्फ पर पेशाब करते व्यक्ति के कुछ PHOTOS… डेढ मिनट के वीडियो में क्या दिख रहा… पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की…. आरोपी बोला : नाड़ा टाइट कर रहा था
जिस बुजुर्ग का VIDEO वायरल हुआ है, उसने बताया कि वह पेशाब नहीं कर रहा था। वह तो नाड़ा टाइट कर रहा था। उनके धर्म में मान्यता है कि अगर नाड़ा भी छू लिया तो हाथ धोने पड़ते हैं। इसलिए ही उसने हाथ धोए थे। कुछ लोग बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। किसी का भावनाएं आहत करने का उनका कोई मकसद नहीं है। वे व्यापार कर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। इस तरह की नापाक हरकत वे नहीं कर सकते।