पंचकूला में मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह:शपथ लेते ही निकले CM सैनी, बिना भाषण के 10 मिनट में कार्यक्रम खत्म

पंचकूला में मेयर श्यामलाल बंसल और 20 पार्षदों ने आज इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण की। मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने उन्हें सभी पार्षदों को सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में शपथ दिलवाई। पंचकूला में शाम करीब साढे़ 5 बजे सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे। उनके पहुंचते ही राष्ट्रीय गीत हुआ और उसके बाद मेयर तथा पार्षदों को शपथ दिलवाई गई। शपथ होने के तुरंत बाद राष्ट्रीय गान के साथ ही कार्यक्रम खत्म करने की घोषणा हो गई। सीएम उसके बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। तीसरे मेयर के तौर पर श्यामलाल बंसल की शपथ श्यामलाल बंसल ने पंचकूला के तीसरे मेयर के रूप में शपथ ली। इससे पहले उपिंद्र कौर आहलूवालिया और कुलभूषण गोयल मेयर पद संभाल चुके हैं। नगर निगम बनने से पहले पंचकूला में नगर परिषद व्यवस्था थी, जहां प्रधान पद होता था। वर्ष 2013 में नगर निगम के पहले चुनाव आयोजित किए गए थे। लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं में शामिल श्यामलाल बंसल लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। वह 3 बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार उन्होंने मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए लगभग 37 हजार मतों के अंतर से विजय हासिल की। श्यामलाल बंसल की पहचान एक साफ-सुथरी और बेदाग छवि वाले नेता के रूप में होती है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *