पंजाबी सिंगर 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार:हरबीर सिंह सोहल थार में लेकर जा रहा था, गैंगस्टर भुल्लर की गैंग से कनेक्शन

पंजाब सिंगर हरबीर सिंह सोहल को पुलिस ने 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पूरा ड्रग नेटवर्क ऑस्ट्रेलिया से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार गैंगस्टर जयपाल भुल्लर गैंग से भी जुड़े मिले हैं। खन्ना पुलिस ने हरबीर सिंह सोहल को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी थार गाड़ी में हेरोइन लेकर जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की। जांच एजेंसियां अब विदेशी फंडिंग, ड्रग सप्लाई चेन और गैंगस्टर नेटवर्क के कनेक्शन खंगाल रही हैं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *