पंजाब अपडेट्स:अमृतसर में कार-एक्टिवा भिड़ी, माता-पिता और बेटी की मौत; अबोहर में संतान न होने पर महिला ने सुसाइड किया

अमृतसर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में माता-पिता और बेटी की मौत हो गई। वह गांव भट्टी अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे। जैसे ही वे मेहता रोड पर पहुंचे, तो काले रंग की तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान गांव बलड़वाल निवासी रेशम सिंह, पत्नी सीमा और बेटी कवलदीप कौर के नाम से हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। जिन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर अबोहर में संतान न होने पर महिला ने सुसाइड किया अबोहर में 50 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान डोली निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने बताया कि डोली लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। उन्हें कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहती थीं। परिवार ने उनका इलाज भी कराया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मृतका के पति पप्पू राम ने पुलिस को बताया कि उन्हें कल रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली। जब वे घर पहुंचे, तो डोली मृत पाई गईं। पढ़ें पूरी खबर बठिंडा कारोबारी सुसाइड, तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ बठिंडा शहर में रेत-बजरी और सीमेंट कारोबारी की आत्महत्या के मामले में तीसरे दिन भी परिजनों ने विरोध जताया। परिवार ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। आत्महत्या से पहले उन्होंने लगभग 10 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उन्होंने कई लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट रीडर, उसके टाइपिस्ट पति और एक वकील के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवार ने कहा कि वीडियो में डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी का नाम स्पष्ट रूप से लिया गया था, लेकिन पुलिस ने इसे एफआईआर में शामिल नहीं किया और उनसे जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। पढ़ें पूरी खबर फेरा डालने ससुराल पहुंचे CM मान, शादी के बाद पहली बार गए पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और दो साल की बेटी नियामत कौर भी आईं। भगवंत मान शादी के 3 साल 9 महीने बाद फेरा डालने के लिए पहुंचे थे। वह अपनी ससुराल में करीब 2 घंटे रुके। इस दौरान उन्होंने लंच भी किया। इसके बाद मान पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर चले गए। कुछ समय पहले मान के चाचा ससुर हरपाल सिंह का निधन हो गया था। मान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार से मुलाकात की। यहां वह आधा घंटा रुके, फिर चंडीगढ़ रवाना हो गए। पढ़ें पूरी खबर… लुधियाना में 2 युवकों ने कारोबारी की कार को आग लगाई लुधियाना के सुरजीत एनक्लेव में संगम पैलेस के पास देर रात दो युवकों ने एक कारोबारी की हुंडई क्रेटा कार को आग लगा दी। एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक गली में आते हैं। उनमें से एक युवक नीचे उतरता है और हौजरी कारोबारी की कार पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर उसे आग लगा देते हैं। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर जाती है और आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… अबोहर में दुकान में हुए ब्लास्ट में महिला की मौत अबोहर के पटेल पार्क के निकट एक घर में 21 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे हुए जोरदार धमाके में झुलसी पूजा (पुत्री कुंदन लाल) की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। वह करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी और गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया था, जहां पांच दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। यह धमाका घर के बीच बनी दुकानों में हुआ था, जिससे दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और आग लग गई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में धमाके की वजह जनरेटर का पिस्टन फटना और गैस बनना मानी जा रही है। इस हादसे में पूजा के अलावा उसका भाई दीपक, मां नीलम, एक ढाबा चालक और एक ग्राहक भी झुलस गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *