पंजाब और चंडीगढ़ में कल से बदलेगा मौसम:धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; बठिंडा का टेंपरेचर 39.1 डिग्री के पार

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम ड्राई रहेगा। किसी तरह की बारिश या हीट वेव की चेतावनी नहीं है। लेकिन कल यानी 11 मई से अगले तीन दिन मौसम बदलने वाला है। इस दौरान धूल भरी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर बारिश होगी। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार की तुलना में तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई। लेकिन अभी यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे राज्य के सभी जिलों का तापमान अभी 40 डिग्री से नीचे है। बठिंडा में 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला और रूपनगर में तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रही। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा, जो पिछले 24 घंटे में 2.1 डिग्री बढ़ा। अमृतसर में 35.5 डिग्री, लुधियाना में 35.2 डिग्री और पटियाला में 36.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पठानकोट में 36.0 डिग्री, फरीदकोट में 36.5 डिग्री, गुरदासपुर में 35.0 डिग्री और एसएएस नगर (मोहाली) में 35.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं फाजिल्का में 37.0 डिग्री, फिरोजपुर में 36.8 डिग्री, होशियारपुर में 34.1 डिग्री और रूपनगर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज रात को आएगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी बिहार के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं, मध्य पाकिस्तान और पंजाब-राजस्थान से जुड़ा ऊपरी हवा का सिस्टम अब राजस्थान के मध्य भागों तक पहुंच गया है। इसके अलावा 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। कल से बारिश का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, राज्य में 11 से 14 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 11 से 14 मई के बीच राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 3 दिन इस तरह का मौसम रहेगा 11 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, होशियारपुर, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन्हीं जिलों में बारिश की संभावना है। 12 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, इन सभी जिलों के साथ ही मुक्तसर और फाजिल्का में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 13 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि मोहाली और रूपनगर को छोड़कर इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *