पंजाब कांग्रेस की कल चंडीगढ़ में मीटिंग:निगम व विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी, बघेल समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

पंजाब कांग्रेस भी नगर निगम और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक्टिव मोड में आ गई है। कल (9 मई) चंडीगढ़ में कांग्रेस की एक बड़ी मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहेंगे इस दौरान राज्य में बने ताजा हालात को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। राज्य में जल्द ही नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जिसके लिए राज्य चुनाव अधिकारी शेड्यूल जारी कर सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएगी। कई हलकों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कांग्रेस इन चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने आठ नगर निगमों, 65 नगर काउंसिल व 16 नगर पंचायतों के कई हलकों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। कई पूर्व विधायक, सांसद और मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह आज शिरोमणि अकाली दल की भी एक मीटिंग होने जा रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी भी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। ये चुनाव सभी दलों के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इसके बाद सीधे विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में कोई भी दल कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। हिमाचल में प्रधानों की ट्रेनिंग करवाई गई कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब जिला प्रधानों की हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ट्रेनिंग हुई। इसमें उन्हें लोगों से जुड़ने से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक चीजों के बारे में समझाया गया। बड़े नेताओं जैसे पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय प्रधान खरगे, केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गज, कई सांसद और रणनीतिक माहिर हाजिर रहे। इससे पहले राहुल गांधी बरनाला में एक रैली कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह गतिविधियां बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *