गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार अलसुबह एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों की लाश ड्राइवर सीट पर फंस गई। लोगों अनुसार, हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद सुबह पुलिस को बुलाया गया, फिर लाशों को बाहर निकालने के लिए कार की बॉडी को कटर से काटा गया। तो एक दूसरे से चिपके हुए मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पॉस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। इनमें से एक युवक की पहचान हो चुकी है, जो दो बच्चों का पिता था। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि किस वाहन कार को टक्कर मारी है। ऑल्टो कार के परखच्चे उड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 युवकों की लाशें पिछली सीटों पर थी और 2 युवक अगली सीट पर मिलीं। जिसमें पीछे बैठे युवकों में से एक दोनों सीटों के बीच में गिरा पड़ा था। जबकि, उसके साथ बैठा युवक उसके उपर गिरा पड़ा। वहीं आगे बैठे दोनों युवक एक दूसरे पर गिरे पड़े थे औऱ बुरी तरह कार में फंसे थे। एक मृतक दो बच्चों का पिता था युवक कार में सवार होकर पठानकोट की तरफ आ रहे थे। मृतकों में से एक की पहचान भदरोआ स्थित टीचर कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह पठानकोट में स्लीपवेल मैट्रेस के शोरूम में काम करता था और कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ घूमने गया था। विक्की के 2 बच्चे हैं। पत्नी को फोन कर कहा था- लेट हो जाऊंगा टीचर कॉलोनी के रहने वाले विक्रम उर्फ विक्की ने देर रात को पठानकोट में अपनी पत्नी को फोन किया था। विक्की ने पत्नी को कहा था कि वो सुबह लेट हो जाएगा। काम पर जाना है, उसके कपड़े प्रेस कर देना। बताया जा रहा है कि विक्की 2 दिन पहले दोस्तों के साथ अमृतसर गया था। घर में ये तक नहीं बताया था कि किसके साथ जा रहा है। 3 युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस एएसआई दलजीत सिंह के मुताबिक, हादसा कैसे हुआ या किस वाहन ने टक्कर मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े या जा रहे किसी अज्ञात भारी वाहन, जैसे ट्रक या ट्राले, के पीछे जा टकराई। फिलहाल 3 युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ********** ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में 3 बच्चों की मां ने किया सुसाइड: मरने से पहले भाई को किया फोन; जेठ-जेठानी पर तंग करने का आरोप; पति विदेश में रहता लुधियाना के थाना मेहरबान के अंतर्गत आते गांव जीवनपुर में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा कौर के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा कल लगाए गए धरने (प्रदर्शन) के बाद पुलिस हरकत में आई और आज जेठ, जेठानी सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)