पंजाब की सियासत का नया पावर सेंटर बना बरनाला:ढिल्लों, मीत हेयर और राजेंद्र गुप्ता की तिकड़ी का दबदबा; 80 के दशक जैसा सियासी माहौल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद बरनाला जिला राज्य की राजनीति का नया ‘पावर सेंटर’ बन गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे बरनाला के सियासी पुनरुत्थान के तौर पर देखा जा रहा है। यहां ढिल्लों, गुरमीत सिंह मीत हेयर और राजेंद्र गुप्ता की तिकड़ी का प्रभाव बढ़ता नजर आ रहा है। यह स्थिति 80 के दशक की याद दिलाती है, जब पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल थे और राज्य की सत्ता का केंद्र बरनाला हुआ करता था। लगभग चार दशकों बाद, बरनाला की राजनीतिक छाप एक बार फिर पंजाब की सियासत पर गहराती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *