पंजाब गर्वनर का पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए बड़ा फैसला:हर बुधवार साइकिल पर आएगा स्टाफ; पेपर लीक करने वालों को हो कठोर सजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा, “हम पेट्रोल और डीजल के कम इस्तेमाल की शुरुआत इसी कार्यालय से करेंगे। कर्मचारी साइकिल से या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आएंगे और बुधवार को सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा…”। वहीं, नीट पेपर लीक होने पर पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि इस तरह की स्थिति न बने। चंडीगढ़ में रास्ते साफ, साइकिल चला सकते हैं गवर्नर ने कहा कि “देखो, मैंने यह तय किया है कि हमारा सारा स्टाफ बुधवार के दिन अपनी साइकिल पर ही दफ्तर आएगा।” “उस दिन ऑफिस में कोई भी फोर-व्हीलर (चारपहिया गाड़ी) इस्तेमाल नहीं करेगा; या तो साइकिल से आएंगे या परिवार के किसी सदस्य के साथ। चंडीगढ़ का पर्यावरण बचाना बहुत जरूरी है और यहां का रास्ता भी बिल्कुल प्लेन है, इसलिए बुजुर्गों को छोड़कर बाकी सब तो आराम से साइकिल चला ही सकते हैं। अभी हम इसकी शुरुआत अपने ऑफिस से कर रहे हैं, फिर स्कूलों में करेंगे और उसके बाद जनता को भी इसमें शामिल करेंगे।” पेपर लीक पर आजीवन कारवास की सजा होनी चाहिए नीट परीक्षा लीक होने पर कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि आजकल लगभग सभी राज्यों में पेपर लीक की समस्या बहुत बढ़ गई है। मैं सोचता हूं कि अब हमें पेपर करवाने के तरीके बदलने पर विचार करना चाहिए, जैसे कि ऑनलाइन परीक्षा कैसे करवाई जा सकती है, हमें नए रास्ते खोजने होंगे। लाखों बच्चों का जो नुकसान और उन्हें जो मानसिक पीड़ा होती है, उसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। इसके लिए कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर जरूरत पड़े तो कानून में बदलाव (अमेंडमेंट) करके पेपर लीक करने वालों को आजीवन कारावास और कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि लोगों में डर पैदा हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *