पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला; लुधियाना में पिकअप पलटी, ड्राइवर का हाथ कटा

भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होकर 6:30 बजे तक चलेगी। इससे पहले रिट्रीट सेरेमनी 5:30 बजे शुरू होकर 6 बजे खत्म हो रही थी। मौसम और दिन की घटती-बढ़ती रोशनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समय में यह बदलाव जरूरी था। यह नया समय आज यानी 1 मई से लागू कर दिया गया है। यानी अब जो भी पर्यटक या स्थानीय लोग इस सेरेमनी को देखने की योजना बना रहे हैं, उन्हें नए समय के अनुसार ही पहुंचना होगा। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी भारत और पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा की जाने वाली एक विशेष परंपरा है, जिसमें जोश, अनुशासन और देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में पलटी पिकअप, ड्राइवर का कटकर अलग गिरा लुधियाना में ओल्ड जीटी रोड पर चांद सिनेमा के पास सड़क पर बिखरी बजरी से एक हाईस्पीड पिकअप पलट गया। पिकअप के ड्राइवर का दायां हाथ कलाई से अलग गिर गया। उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई। उसके साथ बैठे लोगों को भी हलकी चोटें लगी। एक्सीडेंट के बाद लोग वहां पर एकत्रित हो गए और उन्होंने ड्राइवर व उसके साथियों को बाहर निकाला। लोगों ने एंबुलैंस बुलाई और ड्राइवर को एंबुलेंस में रखा। लोगों को तब पता लगा कि उसका हाथ बिल्कुल हलक हो गया। ड्राइवर की पहचान साबुन बाजार के नजदीक सट्‌टा मंडी के रहने वाले रमेश चौहान के रूप में हुई। रमेश चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर थाना डिविजन नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *