पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:सरकार ने 7 IAS अधिकारियों का तबादला किया, पल्लवी मिश्रा को कलानौर का SDM लगाया

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को 7 IAS अधिकारियों का तबादला किया। 2003 बैच के IAS अधिकारी कमल किशोर यादव को सचिव, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन के साथ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंट तथा फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ प्रिजर्वेशन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पल्लवी मिश्रा को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) कलानौर नियुक्त किया गया ट्रांसफर हुए अधिकारियों की लिस्ट… फरीदकोट के युवक की कनाडा में मौत फरीदकोट के गांव किला के 28 वर्षीय युवक की कनाडा में हार्टअटैक से मौत हो गई। वह करीब तीन साल पहले स्पाउस वीजा पर अपनी पत्नी के पास कनाडा गया था। ब्रैम्पटन शहर में रहकर काम करता था। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजू के नाम से हुई। गुरुवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों भी परिवार के साथ अफसोस जताने उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पार्थिव देह को भारत लाने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में नाबालिग रेप पीड़िता बनी मां, आरोपी ने शादी का झांसा दिया था लुधियाना में एक नाबालिग से उसी की कॉलोनी में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर रेप किया। नाबालिग जब गर्भवती हो गई तो उसने शादी से मना कर दिया। नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन आरोपी उससे शादी अब नहीं कर रहा। थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की दूसरी शादी की बात जीवनजोत सिंह धालीवाल से चल रही थी। पीड़िता के अनुसार, जीवनजोत सिंह के छोटे भाई गगनजोत सिंह के साथ उसकी दोस्ती थी। जून 2025 में रात करीब 10:30 बजे गगनजोत सिंह उसके घर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। वह गर्भवती हो गई और उसने 4 मई 2026 को एक बच्चे को जन्म दिया। (पढ़ें पूरी खबर) मलौद रजिस्ट्री विवाद, नायब तहसीलदार सस्पेंड पंजाब सरकार ने पायल विधानसभा क्षेत्र की मलौद सब-तहसील में रजिस्ट्रियों से जुड़े विवाद में के बाद नायब तहसीलदार रघबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इस संबंध में पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आदेश जारी किए हैं। रघबीर सिंह को अब मुख्यालय डीसी कार्यालय फाजिल्का अटैच कर दिया गया। यह मामला पहली बार 16 जनवरी को सामने आया था। आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने सार्वजनिक तौर पर मलौद सब-तहसील में हो रही रजिस्ट्रियों पर सवाल उठाए थे। विधायक मनविंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि स्थानीय लोगों की रजिस्ट्रियों को नजरअंदाज कर बाहरी इलाकों की रजिस्ट्रियों को प्राथमिकता दी जा रही थी, जिससे लोगों में भारी नाराजगी थी। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर CP को सीएम मान पर केस दर्ज करने की शिकायत भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जालंधर पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर को केस दर्ज करने के लिए शिकायत सौंपी है। इससे पहले पार्टी ने सीएम मान को मानहानि का नोटिस भेजा था। भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ ने मान पर पार्टी की इमेज खराब करने और जनता को गुमराह करने के मकसद से “बेबुनियाद और बदनाम करने वाली” बातें करने का आरोप लगाया। नोटिस में बिना शर्त माफी मांगने और सात दिनों के अंदर बयान वापस लेने की मांग की गई। बता दें कि सीएम मान ने आरोप लगाया था कि 6 अप्रैल को अमृतसर में आर्मी कैंप और जालंधर में BSF के पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुए बम ब्लास्ट भाजपा ने करवाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर…) विधानसभा स्पीकर संधवां श्री अकाल तख्त सचिवालय पेश होंगे पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पहुंचकर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को अपना स्पष्टीकरण सौंपेंगे। बेअदबी के खिलाफ AAP सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून को लेकर जत्थेदार ने उन्हें तलब किया था। दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून बनाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि बेअदबी जैसे संवेदनशील और धार्मिक मुद्दे पर कानून तैयार करने से पहले पंथ की सामूहिक राय लेना जरूरी था। उनका कहना है कि सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की भूमिका सर्वोपरि मानी जाती है और इस प्रक्रिया की अनदेखी उचित नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर…) अकाली कौंसलर गोबर की ट्रॉली लेकर पहुंचा निगम ऑफिस लुधियाना नगर निगम ने बुड्‌ढा दरिया में गोबर गिराने वाले डेयरी संचालकों पर सख्ती करनी शुरू कर दी। निगम ने बुड्‌ढा दरिया में गोबर युक्त पानी गिराने वालों पर भी एफआईआर दर्ज कर रही है। निगम की सख्ती के बाद डेयरी संचालकों के सामने गोबर ठिकाने लगाने का बड़ा संकट पैदा हो गया। शुक्रवार को अकाली पार्षद कमल अरोड़ा डेयरी संचालकों के साथ गोबर की ट्रालियां लेकर नगर निगम जोन डी दफ्तर पहुंचे। कौंसलर ने निगम के गेट पर गोबर गिराया और उसके बाद पंजाब सरकार, नगर निगम व संत सीचेवाल के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि नगर निगम ने डेयरी संचालकों के गोबर के लिए कोई व्यवस्था नहीं की और उनके खिलाफ अब पर्चे दर्ज करने लगे हैं। कौंसलर का आरोप है कि नगर निगम ने 45 करोड़ रुपए का कांट्रेक्ट दिया है लेकिन उसके बावजूद गोबर नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशुओं को नहलाने के बाद पानी कहां जाएगा इसकी व्यवस्था तो नगर निगम को ही करनी है। उन्होंने हमारे पानी की निकासी रोक दी है। (पढ़ें पूरी खबर) MLA के करीबी पर धोखाधड़ी का आरोप लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक पराशर पप्पी के एक करीबी सहयोगी पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नशा मुक्ति केंद्र और सिविल अस्पताल में काम करने वाले दो युवकों से नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने बाद में उन्हें जो नियुक्ति पत्र दिया, वह जांच में फर्जी निकला। डिवीजन नंबर-2 थाना पुलिस ने आरोपी निखिल सभरवाल निवासी अजीत नगर के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर…) पठानकोट- महिला की मौत मामले में किसान जत्थेबंदियां-पंचायतों का अल्टीमेटम पठानकोट के माधोपुर कैंट में महिला की 24 अप्रैल को हुई संदिग्ध मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में रानीपुर के जसवंत सिंह और विभिन्न जत्थेबंदियों के नेता पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं। बच्चों का आरोप है कि उनकी मां की मौत सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित मर्डर है। आरोप है कि उनके पिता उन्हें और उनकी माता को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। अब मामले में उन्हें पंथक और किसान संगठनों का साथ मिला है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि बच्चों के पिता को गिरफ्तार नहीं किया गया तो किसान संगठन और पंथक जत्थेबंदियां इस मामले में संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगीं। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *