पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:सस्पेंड DIG भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED रेड; कपूरथला में ₹30 के लिए मर्डर; बठिंडा में सेक्स रैकेट पकड़ा

सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब ईडी ने भुल्लर के 11 ठिकानों पर रेड की है। इनमें चंडीगढ़ (2), लुधियाना जिला (5), पटियाला (2), नाभा (1) और जालंधर (1) शामिल हैं। ये सभी ठिकाने भुल्लर, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामी व्यक्तियों से जुड़े बताए जा रहे हैं। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत जुटा रही है। इससे पहले सीबीआई की छापेमारी के दौरान भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास और फार्महाउस से भारी मात्रा में कैश और कीमती सामान मिला था। बरामदगी में लगभग ₹7.36 करोड़ के करीब कैश, करीब 2.5 किलोग्राम सोना, चांदी के आभूषण (कीमत लगभग ₹2.32 करोड़), 26 लग्जरी घड़ियां (रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांड) शामिल हैं। इसके अलावा, उनके परिवार के नाम पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी कारें, चार हथियार और 108 विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई। पढ़ें पूरी खबर… अमृतसर में ट्रक-एक्टिवा की टक्कर, बेटी की मौत, मां-पिता घायल अमृतसर में ट्रक और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसे में 7 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसे माता-पिता घायल हैं। मृतक बच्ची की पहचान मोनी के रूप में हुई है, जो अमृतसर के हकीमा साइड इलाके की रहने वाली थी। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला लापरवाही से वाहन चलाने का लग रहा है, हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) बठिंडा में सेक्स रैकेट पकड़ा, महिला समेत 5 गिरफ्तार बठिंडा पुलिस ने शहर के ऊधम सिंह नगर इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि महिला अपने घर पर बाहर से लड़के-लड़कियों को बुलाकर यह अवैध धंधा चला रही थी। सूचना के आधार पर, थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने सुनियोजित रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला और चार अन्य आरोपियों – गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह (कालियांवाली निवासी) और विशाल कुमार (रामा मंडी निवासी) को मौके से पकड़ा। (पढ़ें पूरी खबर) कपूरथला में 30 रुपए के लिए युवक की हत्या कपूरथला के नडाला कस्बे में देर रात एक मजदूर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 30 रुपए के मामूली विवाद को लेकर हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता रामचंद्र मंडल ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे सूरज का अपने दोस्तों के साथ बाजार में 30 रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने बीच-बचाव कर सूरज को बचाया और उसे उसके क्वार्टर में छोड़ दिया था। सोमवार सुबह जब वह सूरज को लेने दोबारा क्वार्टर पर गए, तो उन्होंने देखा कि उसका शव गेट के पास पड़ा था। (पढ़ें पूरी खबर) फाजिल्का में सगाई के दूसरे दिन युवक की मौत फाजिल्का में 24 साल के युवक का शव उसके घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान अंकुश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। । मोहल्ला वासियों के अनुसार, अंकुश अनाथ था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी मां उसे छोड़कर कहीं और चली गई थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने कमेटी बनाकर उसका पालन-पोषण किया। वह अपने दादा-दादी के घर में रह रहा था। लोगों ने उसे पढ़ाने-लिखाने में भी सहयोग किया और उसे गंगानगर भेजा, जहां से उसने इलेक्ट्रिशियन का कोर्स किया। एक दिन पहले ही उसक सगाई हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर) चंडीगढ़ DC ऑफिस और PU को उड़ाने की धमकी चंडीगढ़ में डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।धमकी भरी कॉल इस बार पुलिस कंट्रोल रूम पर आई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों की भी घेराबंदी कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी जांच की जा रही है। डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में 9 नगर निगमों के चुनाव 24 मई को होने की संभावना पंजाब के 9 नगर निगमों अबोहर, मोहाली, होशियारपुर, बठिंडा, बटाला, बरनाला, पठानकोट, मोगा और कपूरथला में चुनाव मई के अंत तक होना लगभग तय है। सरकार और प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इसकी संभावित तारीख 24 मई भी तय हो चुकी है। हालांकि, अंतिम फैसला राज्य चुनाव आयोग को ही करना है। अगर कोई बड़ा पेच नहीं फंसता तो जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी। 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित इस बार 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। इससे स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। सरकार ने इसकी तैयारियां भी पूरी कर हैं। इन क्षेत्रों में प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले इन शहरों में 2021 में चुनाव हुए थे। इनमें मोगा (निर्दलीयों के सहयोग से), अबोहर, बटाला, कपूरथला, और पठानकोट निगमों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इन चुनावों के नतीजों का असर राज्य की राजनीति पर भी देखने को मिलता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *