पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदला है। मोहाली और जालंधर में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। अगले 3 दिन कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 29 और 30 मई को चंडीगढ़ और पंजाब में 51% से 75% हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 24 घंटे में तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अब यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में हीटवेव:ये 10 संकेत दिखें यानी आपको लू लग गई है, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, बचाव के लिए करें ये 14 काम नौतपा में भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करके लू के रिस्क से काफी हद तक बचा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… गर्मी का असर… आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा
दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ भागों, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ व हिस्सों, अंडमान सागर के शेष भागों और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ चुका है। अगले 2–3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, मध्य-पूर्व और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष भागों तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक फैल सकता है। आज से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। बारिश और आंधी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज कुछ स्थानों पर हीटवेव (लू) की भी संभावना है। जबकि 28 और 29 तारीख को कहीं-कहीं 60–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और झोंकों के साथ हवा की स्पीड 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। 30 तारीख को 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। 28 और 29 तारीख को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 29 और 30 तारीख को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…