पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन हीटवेव का अलर्ट:स्कूलों में छुट्टी, बच्चों की आउटडोर एक्टिविटी पर रोक; सरकारी दफ्तरों का समय बदला

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक हीटवेव की चेतावनी दी है। आज (24 मई) से लू का प्रभाव शुरू होगा। इसके बाद 25, 26 और 27 मई को पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में लू चलेगी। वहीं, 28 और 29 मई के लिए मौसम विभाग ने गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। इसके चलते पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। वहीं, चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। चंडीगढ़ में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में आयोजित किए जा रहे समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (CCPCR) ने कहा है कि समर कैंप के दौरान बच्चों को केवल सुरक्षित और ठंडे वातावरण में ही गतिविधियों में शामिल किया जाए। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए… देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… दिन-प्रतिदिन बदलेगा मौसम इसी के साथ राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1°C की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 1.6°C अधिक है। पंजाब में शनिवार को सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 43.8°C रहा। अब 24 और 25 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 40°C से 41°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 26 और 27 मई को आसमान साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान तापमान 42°C से 43°C तक जा सकता है। 28 मई को फिर से आंशिक बादल छा सकते हैं और तापमान 44°C तक पहुंचने का अनुमान है। सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदला पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर डेढ़ बजे बंद होंगे। स्कूलों के आदेश सभी कक्षाओं के लिए होंगे। यह आदेश सोमवार यानी 25 मई से लागू होंगे। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 23 मई से 30 जून 2026 तक रहेंगी (कुल 39 दिन)। हालांकि 29 और 30 जून को शिक्षक स्कूल आएंगे। इससे पहले चंडीगढ़ व पंजाब के सभी अस्पतालों में हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए स्पेशल सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा मौसम एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *