पंजाब धमाकों पर डॉन शहजाद भट्टी बोला- मुझे अफसोस:कोई भी घटना हो नाम मेरा ही लगता है, PAK के नाम पर वोट लेते हैं

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों के बाद एक बार फिर सुरक्षा हालातों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं इसी बीच पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इन घटनाओं पर दुख जताते नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो में उसने कई विवादित और भड़काऊ बयान भी दिए हैं। शहजाद भट्टी ने कहा कि वह खुद पाकिस्तान के पंजाब से हैं और चाहे “चढ़ दा पंजाब” यानी भारतीय पंजाब हो या “लहंदा पंजाब” यानी पाकिस्तानी पंजाब, दोनों एक ही हैं। उसने कहा कि जब भी पंजाब में इस तरह की घटनाएं होती हैं तो बेहद अफसोस होता है। भारत में चाहे गाय का बच्चा पैदा हो या उसकी मौत हो जाए, हर चीज का आरोप मुझ पर लगा दिया जाता है। इस दौरान भट्टी ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। भट्टी ने आरोप लगाया कि पहले भी पाकिस्तान के नाम पर राजनीति कर वोट लिए जाते रहे हैं और देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव पैदा किया जाता है। किसानों और पंजाबी युवाओं के मुद्दे पर उठाए सवाल वीडियो में भट्टी ने किसानों और पंजाबियों के अधिकारों का मुद्दा भी उठाया। भट्टी ने कहा कि अगर किसानों और लोगों को उनके हक दे दिए जाएं, तो पंजाब में इस तरह की घटनाएं कभी न हों। पंजाबी लड़ाई के समय हमेशा आगे रहते हैं, लेकिन अपने अधिकारों की बात आते ही पीछे हटा दिए जाते हैं। इसके अलावा भट्टी ने कहा कि फर्जी पुलिस मुठभेड़ों में पंजाब के नौजवानों को निशाना बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि कई बेगुनाह पंजाबी युवाओं को पकड़कर उनका एनकाउंटर कर दिया जाता है और यह सब कुछ कुछ अधिकारी अपनी प्रमोशन और वाहवाही हासिल करने के लिए करते हैं। कौन है शहजाद भट्टी बता दें कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और ISI से जुड़ा संदिग्ध है, जो दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भर्ती कर, भारत में आतंकी हमले, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विरोधी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *