पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार (13 मई) को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। परीक्षा में दो लाख 2 लाख 65 417 स्टूडेंट अपीयर हुए थे। जिनमें से दो लाख 42 हजार 755 विद्यार्थी पास हुए। परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा है। टॉपर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल की सोहानी चोहान रहीं। तीसरे स्थान तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी की दिवांशी रही। तीनों के नंबर 500 में से 500 आए हैं। पहले स्थान पर रही छात्रा साइंस ग्रुप की है। जबकि, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही छात्राएं हम्यूमैनिटीज ग्रुप की हैं। सारी खिलाड़ी भी हैं। कॉमर्स, साइंस और ह्यूमैनिटीज, स्ट्रीम के टॉपर्स देखें ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के स्टेट टॉपर लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी 500 में से 500 अंक लेकर ह्यमेनिटीज ग्रुप में स्टेट में पहले नंबर पर रही। तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिवांशी 500 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। प्ले वे स्कूल पटियाला की आफरीन आजीम 499 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। साइंस स्ट्रीम के टॉपर कॉमर्स स्ट्रीम के स्टेट टॉपर जिला-वार मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों की संख्या पटियाला: 58 विद्यार्थी
लुधियाना: 39 विद्यार्थी
अमृतसर: 27 विद्यार्थी
होशियारपुर: 17 विद्यार्थी
बठिंडा: 16 विद्यार्थी
फिरोजपुर: 12 विद्यार्थी
मानसा: 11 विद्यार्थी
संगरूर: 11 विद्यार्थी
गुरदासपुर: 10 विद्यार्थी
बरनाला: 9 विद्यार्थी
शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर): 9 विद्यार्थी
फरीदकोट: 8 विद्यार्थी
जालंधर: 7 विद्यार्थी
रूपनगर: 6 विद्यार्थी
फतेहगढ़ साहिब: 6 विद्यार्थी
तरनतारन: 5 विद्यार्थी
फाजिल्का: 4 विद्यार्थी
मोगा: 3 विद्यार्थी
श्री मुक्तसर साहिब: 3 विद्यार्थी
कपूरथला: 2 विद्यार्थी
मलेरकोटला: 1 विद्यार्थी इस प्रकार देखें रिजल्ट पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की साइट पर जाएं। वहां होम पेज पर रिजल्ट के लिए लिंक दिया गया है। उसे खोलने के बाद वहां 12वीं कक्षा के रिजल्ट का चयन करना है। उस पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और नाम दर्ज करें। इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। उसको आप या तो सेव कर सकते हैं या डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में परेशानी आती है, तो शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 पर संपर्क कर सकता है। इसे स्कैन करके भी देख सकते हैं रिजल्ट PSEB के 12वीं रिजल्ट 2026 की बड़ी बातें… इस साल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के 12वीं कक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। कुल छात्र जिन्होंने परीक्षा दी- 2,65,417 पास हुए छात्र: 2,42,755 कुल पास प्रतिशत: 91.46% 17,495 स्टूडेंटस की आई कंपार्टमेंट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा मे बैठे 2,65,417 विद्यार्थियों में से 2,42,755 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। वहीं 17,495 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इसके अलावा 5,109 विद्यार्थी फेल हुए हैं। जबकि 58 विद्यार्थियों का रिजल्ट किसी कारण से फिलहाल रोक दिया गया है। लड़कियों ने फिर मारी बाजी लड़कियों का पास प्रतिशत: 94.73%
लड़कों का पास प्रतिशत: 88.52% 12वीं रिजल्ट के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…