पंजाब में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग में परेशानी:कॉमर्शियल का 3 दिन का स्टॉक बचा, 10 हजार शादियों पर संकट; चंडीगढ़ में 30 दिन बाद मिलेगी गैस

अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रही जंग का असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। प्रदेश में LPG के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है और सिर्फ 2 से 3 दिन का स्टॉक बचा है। इसका असर अब 10 हजार शादियों पर पड़ सकता है और शादियों में खाने की वैरायटी कम होने की आशंका है। वहीं बठिंडा में गैस की कम से NFL प्लांट बंद हो गया है। गैस एजेंसियां पहले पुरानी बुकिंग क्लियर कर रही हैं, जिससे करीब 7 से 8 दिन की पेंडेंसी चल रही है। हालांकि, लुधियाना के जिला खाद्य आपूर्ति अफसर सरताज सिंह चीमा का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों को लेकर फिलहाल कोई समस्या नहीं है। लुधियाना-फरीदकोट और कपूरथला में सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग भी नहीं हुई। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। वहीं फरीदकोट, होशियारपुर और पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है। जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य फंक्शन हैं, उन्हें परेशानी होने लगी है। अगर एक-दो दिन में समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। वहीं, आज चंडीगढ़ प्रशासन ने इस समस्या को लेकर मीटिंग की। इसमें तय हुआ कि अब चंडीगढ़ की सभी गैस एजेंसियों पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिससे घरेलू गैस सप्लाई सुनिश्चित हो। साथ ही एक ग्राहक को 2 बुकिंग के बीच में कम से कम 30 दिन का गैप करना होगा। तभी उसे सप्लाई मिलेगी। जानिए बड़े शहरों में क्या हालात हैं… हरियाणा में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोकी: कंपनियों से स्टॉक-डेली खपत का डेटा मांगा; कैटरिंग संचालक बोले- शादियों के सीजन में दिक्कत हिमाचल में अमेरिका-इजराइल व ईरान युद्ध का असर: कमर्शियल सिलेंडरों की कमी, ऊना-बद्दी में रिफिलिंग बंद LPG गैस संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *